[ad_1]

Sharad Pawar
– फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भतीजे अजित पवार के साथ पुणे में हुई उनकी मुलाकात को लेकर विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं है।
I.N.D.I.A की होगी बैठक
पवार ने बारामती में कहा कि एमवीए एकजुट है। 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’(I.N.D.I.A) की अगली बैठक का सफल आयोजन किया जाएगा। बता दें, एकनाथ शिंदे नीत सरकार में दो जुलाई को अजित पवार के शामिल होने के बाद 82 वर्षीय दिग्गज राजनेता पहली बार अपने गृहनगर पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें- Saamana: ‘अजित पवार के साथ बार-बार मुलाकात से शरद पवार की छवि हो रही खराब’, उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना का दावा
[ad_2]
Source link