[ad_1]

कांग्रेस की रणनीति।
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राहुल गांधी के करीबी लोगों में शामिल पूर्वोत्तर के युवा चेहरे और सांसद गौरव गोगोई पर अब कांग्रेस बड़ा दांव लगाने जा रही है। कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं के मुताबिक पार्टी अब नए चेहरों की फेहरिस्त में न सिर्फ गौरव गोगोई को आगे करेगी बल्कि पार्टी के कुछ अन्य चुनिंदा युवा नेताओं पीको भी आगे करके 2024 में सियासत का नया दांव लगाने जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का भी मानना है कि इस मानसून सत्र में जिस तरीके से गौरव गोगोई कांग्रेस के बड़े चेहरे बनकर सामने उभरे हैं उससे न सिर्फ पार्टी खुद को नॉर्थ ईस्ट में मजबूती से खड़ा देख रही है बल्कि उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर से लेकर पश्चिम तक में युवाओं की ऐसी ही नई पीढ़ी के साथ लोकसभा चुनावों में अपनी सियासी चौसर बिछाने की पूरी योजना बना चुकी है।
[ad_2]
Source link