Home Breaking News अमर उजाला ने हिमाचल में रचा इतिहास: आपदा से जूझते राज्य में नई पहल, पहली बार ड्रोन से घरों में पहुंचा अखबार

अमर उजाला ने हिमाचल में रचा इतिहास: आपदा से जूझते राज्य में नई पहल, पहली बार ड्रोन से घरों में पहुंचा अखबार

0
अमर उजाला ने हिमाचल में रचा इतिहास: आपदा से जूझते राज्य में नई पहल, पहली बार ड्रोन से घरों में पहुंचा अखबार

[ad_1]

Amar Ujala use drone technology for newspaper supply in Kotgarh Shimla

अमर उजाला ने रचा इतिहास।
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


भारी बारिश व भूस्खलन से अलग-थलग पड़े हिमाचल के कोटगढ़ व थानाधार क्षेत्र के लोगों के लिए 15 अगस्त की सुबह उम्मीद की एक नई किरण लेकर आई। पिछले कई दिनों से यहां पर सड़कें अवरुद्ध होने की वजह से अखबारों की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही थी। पाठकों तक सबसे पहले पहुंचने की प्रतिबद्धता को देखते हुए अमर उजाला ने नई शुरुआत की।

दूरदराज क्षेत्र के पाठकों तक विपरीत हालात में भी ड्रोन के माध्यम से अखबार पहुंचाया गया। हिमाचल प्रदेश में ड्रोन से अखबार पहुंचा कर अमर उजाला ने इतिहास रचा है। ऐसा अब तक किसी अखबार ने नहीं किया था।

भारी बारिश में जहां लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, सड़कें बंद हैं, जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, बिजली-पानी नहीं है, अपनों से मोबाइल पर संपर्क नहीं हो या रहा, ऐसे में शिमला जिले के  कोटगढ़ में अमर उजाला अखबार अपनी ताजातरीन खबरों के साथ लोगों के हाथों में था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here