Home Breaking News BJP Candidate List: पांच नहीं चार महिलाओं के नाम हुए तय, जानें कहां हुई भाजपा की पहली लिस्ट में गलती

BJP Candidate List: पांच नहीं चार महिलाओं के नाम हुए तय, जानें कहां हुई भाजपा की पहली लिस्ट में गलती

0
BJP Candidate List: पांच नहीं चार महिलाओं के नाम हुए तय, जानें कहां हुई भाजपा की पहली लिस्ट में गलती

[ad_1]

BJP Candidate List: Names of not five but four women fixed, know where the mistake happened in BJP's list

भाजपा लिस्ट में सामने आई गलती।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी। लेकिन इस सूची में गफलत की स्थिति बन गई। गुरुवार को जारी लिस्ट में पांच महिलाओं के नाम हैं, जबकि असल में चार ही महिला उम्मीदवारों के नाम तय हुए हैं। पूर्व विधायक अंचल सोनकर के नाम के आगे गलती से श्रीमति लिखा होने से ये स्थिति बनी है। अब गलती कहीं से भी हुई हो, पर इसने महिलाओं के आंकड़े को गड़बड़ा दिया है। 

बता दें गुरुवार को भाजपा ने पहली लिस्ट जारी कर सभी को चौंका दिया। चुनाव की तारीखें तय होने से पहले ही नाम जारी करना भाजपा का नया प्रयोग बताया जा रहा है। हालांकि इस जल्दबाजी में एक गलती भी सामने आ गई। जारी सूची में जबलपुर पूर्व से पूर्व विधायक अंचल सोनकर को उम्मीदवार बताया है, पर उनके नाम के आगे श्रीमति लिख दिया। और तो और बकायदा महिलाओं के नाम की तरह बोल्ड भी किया गया है। इस हिसाब से लिस्ट में पांच महिला उम्मीदवार के नाम हैं। जबकि असल में चार ही महिला उम्मीदवार फाइनल की गई हैं। 

भाजपा में जाना-पहचाना नाम है अंचल सोनकर

जबलपुर जिले की जबलपुर पूर्व विधानसभा से भाजपा के दिग्गज नेता और मंत्री अंचल सोनकर बड़ा नाम है। अंचल सोनकर वर्ष 1990, 1993, 1998, 2003 और 2013 में  विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। 2018 में अंचल सोनकर को भाजपा ने टिकिट देकर मैदान में उतारा लेकिन  इस बार उन्हें कांग्रेस के लखन घनघोरिया ने हरा दिया।   

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here