Home Breaking News G20 Summit: ‘ऐसा किसी देश में नहीं हुआ है…’, कांग्रेस ने जी20 सम्मेलन को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

G20 Summit: ‘ऐसा किसी देश में नहीं हुआ है…’, कांग्रेस ने जी20 सम्मेलन को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

0
G20 Summit: ‘ऐसा किसी देश में नहीं हुआ है…’, कांग्रेस ने जी20 सम्मेलन को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

[ad_1]

g20 summit in new delhi congress accused government for running election campaign jairam ramesh target pm modi

नई दिल्ली में होगा जी20 शिखर सम्मेलन
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


अगले कुछ दिनों में जी20 देशों का शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। हालांकि ये वैश्विक सम्मेलन भी राजनीति से अछूता नहीं रह सका है। बता दें कि कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जी20 शिखर सम्मेलन के बहाने चुनावी कार्यक्रम चलाने का गंभीर आरोप लगा दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इसे लेकर ट्वीट किया है। 

जयराम रमेश ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर जी20 सम्मेलन के बहाने राजनीति करने और चुनावी कार्यक्रम चलाने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने लिखा कि ‘जी20 का गठन 1999 में हुआ था। 19 देश और यूरोपीयन यूनियन इसके सदस्य हैं। इसके गठन से लेकर अब तक 17 देशों में बारी-बारी से जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ है और अब भारत का नंबर है।’

जरूरी मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश

जयराम रमेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘यहां इसे लेकर जिस तरह से चुनावी कैंपेन चलाया जा रहा है और माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, वैसा किसी दूसरे देश में नहीं हुआ। कांग्रेस नेता ने कहा कि अन्य जरूरी मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।’






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here