Home Breaking News Video: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सनी देओल का बड़ा एलान, मुकाबले के दौरान गदर मचाएंगे तारा सिंह

Video: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सनी देओल का बड़ा एलान, मुकाबले के दौरान गदर मचाएंगे तारा सिंह

0
Video: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सनी देओल का बड़ा एलान, मुकाबले के दौरान गदर मचाएंगे तारा सिंह

[ad_1]

Gadar 2 Actor Sunny Deol Video Regarding India Vs Pakistan Match in Asia Cup 2023 Watch

सनी देओल, बाबार आजम और रोहित शर्मा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारत और पाकिस्तान की टीम करीब एक साल बाद आमने-सामने होने वाली हैं। दोनों टीमों के बीच आगामी एशिया कप में भिड़ंत होगी। यह मैच दो सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान के बीच मैच का इंतजार दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों को रहता है। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। इस बार महामुकाबले के दौरान दिग्गज अभिनेता सनी देओल टीवी पर नजर आने वाले हैं। 

अपनी हालिया फिल्म गदर-2 से जमकर सुर्खियां बटोरने वाले सनी देओल एशिया कप के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स पर नजर आएंगे। स्टार स्पोर्ट्स ने एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह मैच के दौरान तारा सिंह बनकर गदर मचाएंगे। उन्होंने अपनी फिल्म गदर-एक प्रेम कथा और गदर-2 में तारा सिंह की भूमिका निभाई है। अभिनेता ने वीडियो में कहा, ”एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सनी देओल रहते हैं, लेकिन ये जबरदस्त मुकाबला शुरू होते ही मैं तारा सिंह बन जाऊंगा।”

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here