Home Breaking News साउथ सिनेमा की बिंदास गर्ल प्रियंका का बॉलीवुड धमाका, दुबई में शूट किया शानदार रोमांटिक गाना

साउथ सिनेमा की बिंदास गर्ल प्रियंका का बॉलीवुड धमाका, दुबई में शूट किया शानदार रोमांटिक गाना

0
साउथ सिनेमा की बिंदास गर्ल प्रियंका का बॉलीवुड धमाका, दुबई में शूट किया शानदार रोमांटिक गाना

[ad_1]


साउथ सिनेमा में दिलचस्पी रखने वालों के लिए अभिनेत्री प्रियंका अग्रवाल का नाम बहुत जाना पहचाना है। ग्वालियर, मध्य प्रदेश में जन्मी प्रियंका उन तमाम जगमगाते सितारों में शुमार हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा तक अपना रास्ता दक्षिण के जरिये बनाया है। मोहनलाल स्टारर फिल्म ‘1971 बियांड बॉर्डर्स’ में अपने धमाकेदार अभिनय से कई पुरस्कार जीत चुकीं प्रियंका का ध्यान अब हिंदी सिनेमा पर केंद्रित है। वह मुंबई को अपना ठिकाना बना चुकी हैं और यहां उनका पहला धमाका है एक म्यूजिक वीडियो जो उन्होंने ‘दृश्यम 2’, ‘रेड’, ‘दृश्यम’ और ‘भोला’ जैसी फिल्में बनाने वाली कंपनी पैनोरमा के साथ किया है।



प्रियंका अग्रवाल ने अभिनय का पेशा अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद चुना। वह कहती हैं, ‘मेरी मां ने मुझे अपने करियर में हर वक्त साथ दिया। जब तक वह इस दुनिया में रहीं, उनकी हर बात मेरे लिए एक नई रोशनी की किरण की तरह दिखती थी। मैंने जब मॉडलिंग में अपनी शुरुआत की और तमाम विज्ञापन कंपनियों ने मुझे लेकर काम करने का प्रस्ताव दिया तो ये मां ही थीं जिन्होंने मुझे इस तरफ कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। आज जब वह इस दुनिया में नहीं हैं तो मुझे उनकी बताई हर सीख हर कदम पर हौसला देती है।’


प्रियंका अग्रवाल में हालात से जूझने और हर मुश्किल चुनौती का सामना करने की काबिलियत शुरू से है। ‘रेडियो’, ‘युद्धभूमि’ और ‘भारत सरिहड्डू’ जैसी चर्चित फिल्मों में अपना जलवा दिखाने के बाद प्रियंका ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाने शुरू कर दिए हैं। म्यूजिक वीडियोज के उन्हें लगातार प्रस्ताव आते रहते हैं। जुबिन नौटियाल और नीति मोहन के गाए गाने ‘तुझे पाने को’ पर टी सीरीज के बनाए म्यूजिक वीडियो ने प्रियंका को अपनी पोजीशन मजबूत करने में काफी मदद की है और अब पैनोरामा कंपनी का दुबई में शूट हुआ म्यूजिक वीडियो उनका टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है।

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री का आधुनिक धर्मगुरुओं पर कटाक्ष, सेलेब्स संग वीडियो को लेकर पूछा यह सवाल


‘अमर उजाला’ से बातचीत में वह कहती हैं, ‘हिंदी सिनेमा हर हिंदी भाषी क्षेत्र के कलाकार की मंजिल होती है। लेकिन, मेरा अब तक का सफर भी बहुत शानदार रहा है। तेलुगू में मेरी एक और फिल्म निर्माणाधीन है। इसके अलावा हिंदी फिल्मों के लिए भी मेरी दो, तीन निर्देशकों से बात चल रही है। लेकिन, मैं सिर्फ लीड हीरोइन के लिए ही लालायित रहने वाली अभिनेत्री नहीं हूं। अभिनय मेरा धर्म और कर्म दोनों है और जहां भी मुझे अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा, मैं वह किरदार कर सकती हूं।

Don 3: फैंस ने की शोभिता धूलिपाला से ‘डॉन’ की ‘रोमा’ बनने की मांग, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दिया यह जवाब


इन दिनों ओटीटी पर चल रही कहानियों के बारे में जिक्र चलने पर वह कहती हैं, ‘हिंदी वेब सीरीज बनाने के लिए देश में बहुत सारी कहानियां हैं। हमारी लोककथाओं और साहित्य में मिलने वाली कहानियों की संख्या इतनी ज्यादा है कि यदि इन्हें खोजकर इनका आज के हिसाब से अनुकूलन किया जाए तो भारतीय सिनेमा विदेशों में बसे भारतीयों के बीच भी कमाल का कारोबार कर सकता है।’


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here