Home World Russia-Ukraine War: पुतिन के खास दोस्त की NATO को धमकी, कहा- ऐसा किया तो दबा देंगे परमाणु हथियारों का बटन

Russia-Ukraine War: पुतिन के खास दोस्त की NATO को धमकी, कहा- ऐसा किया तो दबा देंगे परमाणु हथियारों का बटन

0
Russia-Ukraine War: पुतिन के खास दोस्त की NATO को धमकी, कहा- ऐसा किया तो दबा देंगे परमाणु हथियारों का बटन

[ad_1]

Alexander Lukashenko threatens nuclear strike: बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने अपनी सीमा पर नाटो (NATO) सहयोगियों द्वारा की जा रही उकसावे की कार्रवाई के जवाब में परमाणु हथियारों का उपयोग करने की धमकी दी है. अमेरिका और यूरोप को आंखे दिखाते हुए लुकाशेंको ने दो टूक शब्दों में कहा, ‘हमारी सीमा में जरा भी आक्रामकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हम अपनी सुरक्षा करने के लिए कोई भी फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं.’

सहस गए पड़ोसी

लुकाशेंको की टिप्पणी पोलैंड, लिथुआनिया और लातविया पर निशाना साधते हुए की गई थी, जिन्होंने वैगनर सैनिकों को ठिकाना मुहैया कराने के लिए बेलारूस के खिलाफ अपनी चिंता जताई थी. BelTA को दिए एक इंटरव्यू में, लुकाशेंको ने कहा, ‘अगर पोलैंड, लिथुआनिया, लातविया की ओर से हमारे देश के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया जाता है तो हम तुरंत अपने पास मौजूद हर चीज के साथ जवाब देंगे.’

 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here