Home Sports ‘बाहरी आफत’ से दूसरे T20 का भी होगा मजा किरकिरा? जानें कैसा होगा पिच का मिजाज

‘बाहरी आफत’ से दूसरे T20 का भी होगा मजा किरकिरा? जानें कैसा होगा पिच का मिजाज

0
‘बाहरी आफत’ से दूसरे T20 का भी होगा मजा किरकिरा? जानें कैसा होगा पिच का मिजाज

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत-आयरलैंड के बीच रविवार को दूसरा टी20 खेला जाएगा
टीम इंडिया पहला टी20 जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है

नई दिल्ली. भारत और आयरलैंड के बीच 3 टी20 की सीरीज का दूसरा मैच रविवार को डबलिन के मैलेहाइड में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने बारिश से बाधित पहला टी20 2 रन (D/L) से जीता था. जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने इस मैच से करीब 1 साल बाद टीम इंडिया में वापसी की थी. बुमराह और कृष्णा दोनों ने कमाल की गेंदबाजी की थी और आयरलैंड को सस्ते में समेटने में अहम रोल निभाया था. दोनों ने दो-दो विकेट झटके थे. हालांकि, मैच में बारिश ने खलल पैदा किया था, जिसके कारण मुकाबला पूरा नहीं हो सका था और भारत को डकवर्थ लुईस नियम के तहत विजेता घोषित किया गया था. यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट फैंस ये जानना चाहते होंगे कि क्या दूसरे टी20 में भी बाहरी आफत यानी बारिश से खेल खराब होगा. डबलिन का मौसम कैसा रहेगा? आइए जानते हैं.

भारत-आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले डबलिन के मैलेहाइड क्रिकेट क्लब मैदान में खेले जा रहे हैं और क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है कि दूसरे टी20 में शायद ही बारिश से किसी तरह की बाधा पैदा होगी. आयरलैंड के मौसम विभाग के मुताबिक, मैलेहाइड में रविवार को बारिश की आशंका नहीं है. मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और दिन भर धूप खिली रहेगी.

मैच आयरलैंड के समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे (भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे) से शुरू होगा. हालांकि, दिन ढलने के बाद कुछ वक्त के लिए आसमान में बादल छाए रह सकते हैं लेकिन पहले टी20 जैसी भारी बारिश की आशंका नहीं हैं. यानी मौसम की वजह से खेल बहुत ज्यादा प्रभावित होता नहीं दिख रहा. वैसे, आयरलैंड में मौसम तेजी से बदलता है. इसलिए दूसरे टी20 के दौरान भले ही दिनभर धूप खिली होने का अनुमान है. इसके बावजूद अगर बारिश होती है तो फिर हैरानी नहीं होनी चाहिए.

IND vs IRE 2nd T20 Live Streaming: सीरीज जीतने कब और कहां उतरेगी टीम इंडिया, दूसरा टी20 मैच फ्री में ऐसे देखें लाइव

कैसा होगा पिच का मिजाज?
डबलिन के मैलेहाइड द विलेज ग्राउंड की अगर बात करें तो यहां पहले गेंदबाजी करने वाली टीम का पलड़ा अक्सर भारी रहता है. 17 में से 9 टी20 में रन चेज करने वाली टीम जीती है. हालांकि, पिछले पांच में से 4 टी20 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती है.

जसप्रीत बुमराह की अगुआई में टीम इंडिया की नजर दूसरा टी20 जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी. वहीं, आयरलैंड वापसी के लिए पूरा दम लगाएगा.

Tags: India vs Ireland, Jasprit Bumrah, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here