Home Breaking News IND vs IRE T20 Live: दूसरा टी20 जीतने के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगा भारत, थोड़ी देर में होगा टॉस

IND vs IRE T20 Live: दूसरा टी20 जीतने के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगा भारत, थोड़ी देर में होगा टॉस

0
IND vs IRE T20 Live: दूसरा टी20 जीतने के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगा भारत, थोड़ी देर में होगा टॉस

[ad_1]

06:22 PM, 20-Aug-2023

IND vs IRE T20 Live: दूसरे मैच से पहले मौसम साफ

सीरीज के पहले मैच में भले ही बारिश के चलते पूरा खेल नहीं हो सका था, लेकिन दूसरे मैच से पहले मौसम साफ है। ऐसे में दूसरे टी20 में पूरे 40 ओवर का खेल होने की संभावना है।

06:19 PM, 20-Aug-2023

IND vs IRE T20 Live: भारत ने डकवर्थ लुईस नियम से जीता था पहला मैच

भारतीय टीम ने सीरीज का पहला मैच डकवर्थ लुईस नियम से जीता था। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने दो विकेट पर 47 रन बना लिए थे और बारिश की वजह से आगे का खेल नहीं हो सका। ऐसे में टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत दो रन से जीत हासिल की।

पहले मैच का पूरा हाल पढ़ें…

06:04 PM, 20-Aug-2023

IND vs IRE T20 Live: दूसरा टी20 जीतने के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगा भारत, थोड़ी देर में होगा टॉस

Live Cricket Score Today ,India vs Ireland T20 2023: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला डबलिन में है। तीन मैच की सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने डकवर्थ लुईस नियम से जीता था और अब दूसरा मैच भी जीतकर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, आयरलैंड की कोशिश यह मैच जीतकर सीरीज में बने रहने की होगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here