[ad_1]
हाइलाइट्स
शिखर धवन को एशिया कप टीम से दरकिनार कर दिया गया है
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने धवन को लेकर दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली. एशिया कप 2023 (Asia Cup) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान सोमवार को कर दिया गया. 17 सदस्यीय टीम में अनुभवी ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को जगह नहीं मिली. इससे पहले धवन को विंडीज दौरे पर भी वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया था. उसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि एशिया कप में शायद उन्हें जगह मिल जाए लेकिन फिर उन्हें निराशा हाथ लगी. ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि क्या धवन के लिए टीम इंडिया में वापसी के दरवाजे बंद हो गए हैं? टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) से जब धवन के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जो जवाब दिए, उससे तो यही लगता है कि लेफ्ट हैंड अनुभवी ओपनर की वापसी अब शायद ही हो.
एशिया कप स्क्वॉड का ऐलान करने के बाद अजीत अगरकर और रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान दोनों से खूब सवाल किए गए और दोनों ने पत्रकारों के बाउंसर रूपी सवालों के जवाब बखूबी दिए. जब अगरकर से धवन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ पिछले कुछ वर्षों से धवन भारत के लिए शानदार रहे हैं. लेकिन वर्तमान में रोहित शर्मा, शुभमन गिल और ईशान किशन हमारे पसंदीदा ओपनर्स हैं.’ अगरकर के इस बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि धवन के लिए टीम इंडिया में वापसी के दरवाजे अब शायद ही खुले.
Asia Cup 2023: बच गई हार्दिक पंड्या की उप कप्तानी, यॉर्कर किंग को करना होगा इंतजार
37 साल के धवन बांग्लादेश दौरे के बाद से टीम से बाहर हैं
37 साल के शिखर धवन की टेस्ट और टी20 में जगह नही मिलती है. वह सिर्फ वनडे ही खेलते हैं. उन्होंने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था जबकि टेस्ट में आखिरी बार वह 2018 में दिखे थे. बांग्लादेश दौरे के बाद से वह टीम इंडिया से बाहर हैं.
शिखर धवन का इंटरनेशनल करियर
शिखर धवन ने अभी तक 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. धवन ने टेस्ट में 7 शतकों की मदद से 2315 रन बनाए हैं जबकि वनडे में उनके नाम 6793 रन दर्ज हैं जिसमें 17 सेंचुरी शामिल हैं. टी20 इंटरनेशनल में धवन 1759 रन बना चुके हैं.
.
Tags: Ajit Agarkar, Asia cup, Shikhar dhawan
FIRST PUBLISHED : August 21, 2023, 19:16 IST
[ad_2]
Source link