Home Sports Team India: सिर्फ 2 मैचों ने खोली इस खिलाड़ी की किस्मत, एशिया कप 2023 की टीम में हुआ शामिल

Team India: सिर्फ 2 मैचों ने खोली इस खिलाड़ी की किस्मत, एशिया कप 2023 की टीम में हुआ शामिल

0
Team India: सिर्फ 2 मैचों ने खोली इस खिलाड़ी की किस्मत, एशिया कप 2023 की टीम में हुआ शामिल

[ad_1]

Team India Squad Asia Cup 2023: पाकिस्तान और श्रीलंका में एशिया कप इसी साल 30 अगस्त से खेला जाएगा. इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम इंडिया में कई स्टार खिलाड़ियों की वापसी हुई है. वहीं, इस 17 सदस्यीय टीम में एक ऐसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है जिसने भारत के लिए लगभग 1 साल से कोई मैच नहीं खेला था. लेकिन आयरलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के शुरुआती 2 मैचों के प्रदर्शन के दम पर ये एशिया कप की टीम का हिस्सा बनने में कामयाब रहा है.

सिर्फ 2 मैचों ने खोली इस खिलाड़ी की किस्मत

चोट के कारण लगभग एक साल तक भारतीय टीम से दूर रहे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने आयरलैंड दौरे पर अभी तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते वह एशिया कप की टीम में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं.  उन्होंने इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच अगस्त 2022 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल के तौर पर खेला था. तब से वह ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ के कारण बाहर थे.

प्रसिद्ध कृष्णा ने सेलेक्टर्स का खींचा ध्यान

प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने आयरलैंड दौरे पर खेली जा रही टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा 27 साल के प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू मैच खेला था. प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 14 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें प्रसिद्ध ने 5.3 की इकॉनमी से रन दिए हैं और 25 विकेट हासिल किए है. फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने 11 मैचों में कुल 49 विकेट झटके हैं.

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव , ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (रिजर्व).

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here