Home Sports एशिया कप की 2 टीमें अब तक नहीं आई सामने, भारत-पाकिस्तान ने जारी की लिस्ट

एशिया कप की 2 टीमें अब तक नहीं आई सामने, भारत-पाकिस्तान ने जारी की लिस्ट

0
एशिया कप की 2 टीमें अब तक नहीं आई सामने, भारत-पाकिस्तान ने जारी की लिस्ट

[ad_1]

नई दिल्ली. एशिया कप 2023 का आयोजन इस बार पाकिस्तान और श्रीलंका में किया जाना है. टू्र्नामेंट के लिए पाकिस्तान ने अपने टीम की घोषणा काफी पहले कर दी थी. भारतीय टीम का चयन 21 अगस्त को किया गया. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ टीम की घोषणा की. 6 देशों के बीच होने वाले इस बार के टूर्नामेंट की चार टीमें आ चुकी हैं जबकि 2 का अब तक इंतजार है.

एशिया कप 2023 का आयोजन 30 अगस्त से 17 सितंबर के बीच श्रीलंका और पाकिस्तान में किया जाना है. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और नेपाल की टीमों के बीच टूर्नामेंट खेला जाना है. भारत टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम की घोषणा करने वाली चौथी टीम बनी. इससे पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल ने टीम की घोषणा की थी. अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीम का इंतजार जारी है.

टूर्नामेंट में भाग ले रही 6 टीमों को तीन-तीन के दो ग्रुप में रखा गया है. भारत के साथ पाकिस्तान और नेपाल ग्रुप ए में है. जबकि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका को दूसरे ग्रुप में रखा गया है. टूर्नामेंट के 13 में से 4 मुकाबले पाकिस्तान में होंगे जबकि 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में 30 अगस्त को मुकाबले के साथ एशिया कप का आगाज होगा.

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। बैकअप: संजू सैमसन

नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), भीम शर्की, कुशल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, प्रतीश जीसी, श्याम ढकाल, संदीप जोरा, किशोर महतो और अर्जुन साउद.

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तंजीद तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शेख महेदी, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन , शोरफुल इस्लाम, एबादोत हुसैन, मोहम्मद नईम.

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी.

Tags: Asia cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here