[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान ने एशिया कप से ठीक पहले अपने खतरनाक खेल से विरोधी टीमों के लिए चेतावनी जारी कर दी है. मंगलवार को उसके इस खौफनाक खेल का निशाना बना अफगानिस्तान. पाकिस्तान ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से अफगानिस्तान को महज 59 रन पर ढेर कर दिया है. इसके साथ ही पाकिस्तान ने 2023 में विरोधी टीम को सबसे कम स्कोर पर आउट करने का रिकॉर्ड बना दिया. पाकिस्तान के इस शानदार प्रदर्शन की अगुवाई हारिस रऊफ ने की. उन्होंने अफगानिस्तान को 5 बैटर्स को पैवेलियन का रास्ता दिखाया.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार को हंबनतोता में डे-नाइट वनडे मुकाबला हुआ. अफगानिस्तान ने इस मुकाबले में जब पाकिस्तान को 201 रन पर समेटा तो लगा कि उसका आधा काम हो गया. लक्ष्य आसान लग रहा था, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने इसे एवरेस्ट सा विशालकाय बना दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर भी मैदान पर नहीं टिक सकी. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 19.2 ओवर में 59 रन पर ऑलआउट कर दिया. यह 2023 में वनडे फॉर्मेट में किसी भी टीम का सबसे छोटा स्कोर है.
अफगानिस्तान का बुरा हाल करने में सबसे बड़ा योगदान हारिस रऊफ का रहा. उन्होंने इस मैच में 5 विकेट झटके. उनका बॉलिंए एनालिसिस 6.2-2-18-5 रहा. शाहीन अफरीदी ने 9 रन खर्च करके 2 विकेट झटके. शादाब खान ने तो एक रन भी नहीं दिया और एक विकेट भी ले गए. नसीम शाह ने भी एक विकेट झटका. अफगानिस्तान के 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके.
इस मुकाबले से पहले 2023 में विरोधी टीम को सबसे कम रन में आउट करने का रिकॉर्ड नेपाल के नाम था. नेपाल ने इस सा 12 मार्च को खेले गए मुकाबले में यूएई की टीम को महज 71 रन पर ढेर कर दिया था.
.
Tags: Afghanistan, Asia cup, Haris Rauf, Number Game, Pakistan
FIRST PUBLISHED : August 22, 2023, 22:23 IST
[ad_2]
Source link