[ad_1]
नई दिल्ली. एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन हो चुका है. टीम की घोषणा सोमवार 21 अगस्त को मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी में की. इस टीम में स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम ना होने के बाद से ही उनकी काफी चर्चा हो रही है. माना जा रहा है कि एशिया कप के लिए चुनी गई टीम ही आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की संभावित टीम है. ऐसे में यह लगभग तय हो गया है कि अब चहल का विश्व कप खेलना भी मुश्किल है.
एशिया कप के लिए चुनी जाने वाली भारतीय टीम का इंतजार काफी वक्त से किया जा रहा था. भारत में इस साल होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से पहले चुनी गई यह टीम टूर्नामेंट की संभावित टीम मानी जा रही है. दिग्गजों ने भी यह साफ कर दिया है कि इसी टीम के साथ भारत को आगे आईसीसी टूर्नामेंट में उतरना चाहिए. एशिया कप की टीम में 1 नाम का ना होना कई पूर्व क्रिकेटरों को खला है. लगभग लगभग सभी ने युजवेंद्र चहल का नाम टीम में ना होने पर हैरानी जताई है.
डेढ महीने में दूसरी टीम से बाहर
दरअसर जुलाई में ही एशियन गेम्स के लिए चयनकर्ताओं ने टीम का चयन किया था. इस टीम में जिन खिलाड़ियों को नाम शामिल था उनके विश्व कप खेलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है. एशियन गेम्स और विश्व कप का आयोजन आस पास होना है. युजवेंद्र चहल का नाम ना तो एशियन गेम्स की टीम में शामिल किया गया और ना ही एशिया कप की टीम में उनको जगह दी गई.
चहल का वनडे रिकॉर्ड
युजवेंद्र चहल ने अब तक 72 वनडे मुकाबले खेलकर कुल 121 विकेट चटकाए हैं. 42 रन देकर 6 विकेट उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है. 2 बार वनडे में चहल एक पारी में 5 विकेट लेने का कमाल कर चुके हैं. 5.26 की इकोनॉमी से वह वनडे में गेंदबाजी करते हैं. टी20 की बात करें तो भारत की तरफ से 80 मुकाबले में 96 विकेट चहल ने चटकाए हैं.
.
Tags: Asia cup, Yuzvendra Chahal
FIRST PUBLISHED : August 23, 2023, 05:45 IST
[ad_2]
Source link