Home Sports तिलक वर्मा क्यों हो रहे फ्लॉप? पूर्व दिग्गज ने खोला राज, बोले- वह पिछले दो..

तिलक वर्मा क्यों हो रहे फ्लॉप? पूर्व दिग्गज ने खोला राज, बोले- वह पिछले दो..

0
तिलक वर्मा क्यों हो रहे फ्लॉप? पूर्व दिग्गज ने खोला राज, बोले- वह पिछले दो..

[ad_1]

हाइलाइट्स

तिलक वर्मा ने विंडीज के खिलाफ की थी रनों की बारिश.
आयरलैंड और भारत के बीच तीसरा टी20 23 जुलाई को होगा.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की वाहवाही चारो तरफ देखने को मिल रही है. भारत से लेकर विदेशी दिग्गजों ने भी युवा बैटर की जमकर तारीफ की. तिलक वर्मा ने भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था. डेब्यू सीरीज में ही तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने उस लेवल की बल्लेबाजी की जिससे कई रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए. विंडीज दौरे के बाद तिलक अब आयरलैंड के खिलाफ (IND vs IRE) भी टी20 सीरीज का हिस्सा हैं. लेकिन अभी तक 2 टी20 मैच में तिलक का बल्ला शांत नजर आया. लेकिन अब इसका राज पूर्व भारतीय क्रिकेटर खोल दिया है.

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में भले ही जीत दर्ज की हो. लेकिन इस जीत से ज्यादा युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के थे. तिलक ने बल्ले से डेब्यू मैच में आतिशी अंदाज में 39 रन बनाकर ही सभी को अपना मुरीद बना लिया. इसके बाद भी युवा बल्लेबाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अगले मैच में अपना पहला इंटरनेशनल अर्धशतक ठोका. 5 मुकाबलों में तिलक ने 172 रन ठोक डाले. वे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर साबित हो सकते थे यदि आखिरी मैच में भारतीय गेंदबाज निकोलस पूरन का विकेट जल्दी हासिल कर लेते. आयरलैंड दौरे पर तिलक वर्मा के बल्ले से 2 मैच में 1 रन निकला है. लेकिन उनके फ्लॉप होने के पीछे का राज संजय मांजरेकर ने खोल दिया है.

तिलक वर्मा के घरेलू करियर को देखें- संजय मांजरेकर

संजय मांजरेकर, तिलक वर्मा के कॉल-अप के लिए काफी खुश नजर आए. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘हां, क्योंकि वह जबरदस्त फॉर्म में है. उसके घरेलू करियर को देखें, उसके पास इस भारतीय टीम की तरफ से कॉल-अप के लायक नंबर्स हैं. साथ ही वह टी20 फॉर्मेट में अपने पिछले दो मैचों में असफल होकर 50 ओवर के क्रिकेट के लिए भी तैयार हो रहा है.’

PAK vs AFG: एशिया कप में 8 दिन, पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर फिसड्डी, बाबर सहित 3 बैटर मिलकर नहीं बना पाए 10 रन

उन्होंने आगे कहा, ‘सफेद गेंद वाले क्रिकेट में उसकी कमजोरी ढूंढ़ना मुश्किल है. जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर कुछ कुछ प्रभावशाली और गुणवत्ता से भरे प्लेयर्स को रखने की जरूरत है. भारतीय क्रिकेट में नंबर एक, दो और तीन के लिए जबरदस्त भीड़ है.’

Tags: India vs Ireland, Team india, Tilak Verma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here