Home Breaking News Himachal Weather Live: हिमाचल में बाढ़-बारिश का कहर, कुल्लू में कई मकान धराशायी, आज भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट

Himachal Weather Live: हिमाचल में बाढ़-बारिश का कहर, कुल्लू में कई मकान धराशायी, आज भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट

0
Himachal Weather Live: हिमाचल में बाढ़-बारिश का कहर, कुल्लू में कई मकान धराशायी, आज भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट

[ad_1]

11:19 AM, 24-Aug-2023

आनी में आठ भवन हुए धराशायी

कुल्लू के आनी में एक हफ्ते पूर्व नए बस स्टैंड के साथ बने करीब चार भवन और उसके पीछे तीन चार रिहायशी मकान में दरारें आने से इन्हें प्रशासन द्वारा अनसेफ घोषित किया गया था। प्रशासन ने सभी को मकान खाली करने  के निर्देश दिए थे। जानकारी के अनुसार, सभी भवन खाली करवा दिए थे, आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे ये सभी भवन धराशायी हो गए। देखते ही देखते सभी मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए। उल्लेखनीय है कि दो भवनों में दो बैंक शाखाएं एसबीआई और कांगड़ा बैंक की चल रही थी। जबकि करीब तीस दुकानें भी थीं। प्रशासन की पूरी टीम मौके पर तैनात रही। प्रशासन की सूझबूझ से सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

11:11 AM, 24-Aug-2023

कुल्लू से सामने आया तबाही का वीडियो

10:52 AM, 24-Aug-2023

आज भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार से बारिश में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर बारिश का दौर जारी रहा।

 

10:48 AM, 24-Aug-2023

Himachal Weather Live: हिमाचल में बाढ़-बारिश का कहर, कुल्लू में कई मकान धराशायी, आज भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच बारिश ने तबाही मचा रखी है। खराब मौसम के चलते प्रदेश में बुधवार को एक बच्चे समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। छह लोग लापता भी हैं। गुरुवार की सुबह कुल्लू में कई मकान धराशायी हो गए। पहाड़ी धंसने कई मकान ढह गए। मकानों को एक हफ्ते पहले ही खाली करा लिया गया था। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार से बारिश में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here