Home Breaking News Video: ‘हम पहले से ही चांद पर हैं’, भारत के चंद्रयान-3 की सफलता पर बोला पाकिस्तानी शख्स, गिनाई ये वजहें

Video: ‘हम पहले से ही चांद पर हैं’, भारत के चंद्रयान-3 की सफलता पर बोला पाकिस्तानी शख्स, गिनाई ये वजहें

0
Video: ‘हम पहले से ही चांद पर हैं’, भारत के चंद्रयान-3 की सफलता पर बोला पाकिस्तानी शख्स, गिनाई ये वजहें

[ad_1]

‘Already chand par reh rahe hain’: Man from Pakistan on India’s Chandrayaan-3 mission

pakistan
– फोटो : Social Media

विस्तार


भारत ने एक बार फिर इतिहास रचा है। चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद पर सफल लैंडिंग की। इसी के साथ, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन गया। वहीं, आप हैरान रह जाएंगे कि पाकिस्तान भी चांद पर पहुंच गया है। यह हम नहीं, बल्कि खुद वहां के लोग बता रहे हैं। पड़ोसी देश में रह रहे लोगों का कहना है कि वह तो पहले से ही चांद पर रह रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल

दरअसल, जब से चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग की है, तब से ही इससे संबंधित कई पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इस बीच, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के लोग तो चांद पर पहले से ही रह रहे हैं।

हम तो पहले से ही…

भारत के चांद पर पहुंचने को लेकर पाकिस्तान के लोगों से राय ली जा रही थी, तभी एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने कहा कि भारत तो पैसे लगाकर चांद पर जा रहा है। हम तो पहले से ही चांद पर रह रहे, क्या यह आपको नहीं पता। 

चांद पर पानी…

ऐसे में पहले तो सभी चौक गए फिर पूछा कैसे, तो शख्स ने लोगों से पूछा कि चांद पर पानी हैं? नहीं हैं ना…यहां भी नहीं है। उसने आगे कहा कि वहां गैस है? नहीं है ना, यहां भी नहीं है। शख्स ने कहा कि चांद पर न पानी है, न गैस है और न बिजली। यह सब यहां (पाकिस्तान) भी नहीं है। 

 

बता दें, इस वीडियो को 23 अगस्त को साझा किया गया था। अभी तक करीब 5.8 लाख से अधिक बार इस वीडियो को देखा जा चुका है। इसे देखने के बाद कई लोग खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए हैं।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here