[ad_1]
Boko Haram kidnaped 42 women: पूर्वोत्तर नाइजीरिया (Nigeria) के बोर्नो स्टेट में एक हमले के दौरान इस्लामिक चरमपंथी () उग्रवादी संगठन बोको हराम (Boko Haram) के विद्रोहियों ने करीब 42 महिलाओं का अपहरण कर लिया है. इस बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले आतंकवादियों ने देश के सुरक्षा बलों पर हमला किया. सिविलियन ज्वाइंट टास्क फोर्स (लोकल सिक्योरिटी) के एक सदस्य के मुताबिक, ‘बोर्नो का जेरे डिस्ट्रिक्ट, 14 साल से बोको हराम द्वारा शुरू किए गए विद्रोह का एपिसेंटर है. विद्रोहियों ने महिलाओं पर तब हमला किया जब वे काम से निकली थीं.’
’46 को अगवा किया था 4 को छोड़ दिया’
‘ABC’ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक ये महिलाएं माफा जिले की मूल निवासी थीं. जो रिफ्यूजी कैंपों में रह रही थीं. ये महिलाएं लकड़ियां बेच कर अपनी आजीविका चलाती थीं. सरकारी प्रवक्ता कचाला मैदुगु ने घटना की पुष्टि की है. इस वारदात को बीते मंगलवार को अंजाम दिया गया लेकिन इसकी खबर बुधवार को बहुत देर से मिली.
फिरौती की मांग
ज्वाइंट सिविल डिफेंस वर्क फोर्स‘अबा’ के मुताबिक, इन महिलाओं पर कट्टरपंथियों ने अचानक उन पर धावा बोल दिया. यह इलाका आतंकवादी संगठन बोको हराम का गढ़ है. जहां देश की सरकार 14 साल से इस आतंकवादी संगठन पर काबू नहीं कर पाया है. आतंकवादियों ने एक बयान जारी करते हुए हर महिला के लिए महिला की रिहाई के लिए 50000 नायरा (55 डॉलर यानी करीब 4500 रुपये) की फिरौती की मांग की है. वहीं स्थानीय लोग महिलाओं की रिहाई के लिए इससे कुछ कम धनराशि देने के संबंध में बात कर रहे हैं.
10 साल से महिलाओं को बना रहे निशाना
पश्चिमी देशों की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोको हराम के आतंकी कायरना तरीकों से महिलाओं खासकर नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाते हैं. ‘द गार्डियन’ के मुताबिक 2014 में इसी आतंकवादी संगठन बोको हराम के लोगों ने वाग्गा चिबोक सिटी के नजदीक 14 और 15 अप्रैल के बीच सरकारी गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल से 16 से 18 साल की उम्र की 300 से ज्यादा ईसाई छात्राओं का अपहरण कर लिया था. इस वारदात ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था. इंटरनेट पर भी इस खबर पर लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी.
कभी जबरन शादी तो कभी फिरौती के लिए अपहरण
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संगठन के आतंकवादी कभी अपने लड़ाकों की जबरन शादी तो कभी फिरौती के लिए औरतों और बच्चियों को निशाना बनाते हैं. 2014 में ही ऐसी एक और वारदात में आंकियों ने उत्तर-पूर्व नाइजीरिया के दो शहरों से साठ महिलाओं और लड़कियों का अपहरण कर लिया था. उसी दौर में इस्लामी आतंकवादी समूह बोको हराम के साथ सरकार ने संघर्ष विराम का दावा किया था. जो नाकाम साबित हुआ था. इस मामले में फ्रेंच न्यूज एजेंसी को बताया था कि संदिग्ध इस्लामी बंदूकधारी घर-घर जाकर युवा महिलाओं और लड़कियों की तलाश कर रहे थे. उन्होंने हर घर में 1500 नायरा (स्थानीय करेंसी) और कुछ कोला नट छोड़े थे.
.
[ad_2]
Source link