[ad_1]

विपक्षी गठबंधन।
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ शिवसेना (यूबीटी), राकांपा और कांग्रेस गठबंधन की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की मुंबई में 31 अगस्त से आयोजित होने वाली दो दिवसीय बैठक के लिए कई समितियों का गठन किया है।
सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि समितियां, जिनमें तीनों पार्टियों के दो-दो नेता शामिल हैं, मीडिया, सोशल मीडिया, आवास, परिवहन समेत अन्य चीजों का ध्यान रखेंगी। कांग्रेस मीडिया और प्रचार का काम संभालेगी, जबकि राकांपा परिवहन का काम संभालेगी। उन्होंने कहा कि शिव सेना (यूबीटी) आवास की देखभाल करेगी, ग्रैंड हयात होटल में 200 से अधिक कमरे बुक किए गए हैं, जो दो दिवसीय बैठक का स्थल होगा। उन्होंने कहा कि प्रबंधन की देखरेख कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा, नसीम खान और वर्षा गायकवाड़ कर रहे हैं, जबकि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण आयोजन समिति के समग्र प्रभारी होंगे। सूत्रों ने बताया कि एमवीए नेता बैठक के विवरण की घोषणा करने के लिए 30 अगस्त को एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित 28 विपक्षी दलों के नेता और छह गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री 31 अगस्त और 1 सितंबर को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की तीसरी बैठक में भाग लेंगे। इंडिया ब्लॉक की पहली बैठक जून में पटना में हुई, जबकि दूसरी जुलाई के मध्य में बंगलूरू में हुई थी।
विपक्षी दलों का गुट विरोधाभास का जमावड़ा: नकवी
इस बीच, राहुल गांधी की तरफ से 2024 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का भरोसा जताए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने नवगठित विपक्षी गुट की आलोचना की है। उन्होंने इसे भ्रम और विरोधाभास का जमावड़ा बताया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफलता इस गठबंधन को बुरी तरह परास्त कर देगी।
[ad_2]
Source link