Home World Australia: अमेरिका का मिलिट्री एयरक्राफ्ट ऑस्ट्रेलिया में क्रैश, सामने आई हादसे से जुड़ी ये बड़ी खबर

Australia: अमेरिका का मिलिट्री एयरक्राफ्ट ऑस्ट्रेलिया में क्रैश, सामने आई हादसे से जुड़ी ये बड़ी खबर

0
Australia: अमेरिका का मिलिट्री एयरक्राफ्ट ऑस्ट्रेलिया में क्रैश, सामने आई हादसे से जुड़ी ये बड़ी खबर

[ad_1]

US military aircraft crashes: ऑस्ट्रेलियाई में एक सैन्य अभ्यास के दौरान अमेरिकी सेना का लड़ाकू विमान क्रैश हो गया. ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई है. जिसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस बीच शुरुआती जानकारी के मुताबिक खबर आ रही है कि इस बड़े हादसे में कई लोगों को बचाया गया है. दुर्घटनाग्रस्त विमान ऑस्प्रे वर्टिकल टेकऑफ विमान है. ऑस्ट्रेलिया की एबीसी न्यूज के मुताबिक क्रैश हुआ विमान डार्विन के उत्तर में तिवी द्वीप समूह के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. 

मेलविले द्वीप पर हादसा

एएफपी ने बताया कि देश के उत्तरी क्षेत्र के लिए जारी एक आपातकालीन बुलेटिन के मुताबिक, नक्शे से पता चला है कि मेलविले द्वीप पर ‘विमान दुर्घटना’ हुई थी. यह द्वीप ऑस्ट्रेलिया की मुख्य सीमा से 60 किलोमीटर उत्तर दिशा में है. 

फिलहाल किसी की मौत की खबर नहीं 

बताया गया है कि इस विमान में करीब 20 लोग सवार थे. अभी तक किसी भी सवार की मौत की तत्कालिक पुष्टि नहीं हुई है. यह हाइटेक विमान प्रीडेटर्स रन एक्सरसाइज में भाग ले रहा था. यह अमेरिका और ऑस्ट्रेलियाई सेना के बीच एक संयुक्त युद्ध अभ्यास है. ऑस्प्रे विमान टिल्ट-रोटर विमान हैं. जो दुश्मन पर कहर बनकर टूटते हैं.

 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here