Home Breaking News B20 Summit India: पीएम मोदी आज बी20 समिट को करेंगे संबोधित, धर्मेंद्र प्रधान बोले- भारत प्रतिभा का भंडार

B20 Summit India: पीएम मोदी आज बी20 समिट को करेंगे संबोधित, धर्मेंद्र प्रधान बोले- भारत प्रतिभा का भंडार

0
B20 Summit India: पीएम मोदी आज बी20 समिट को करेंगे संबोधित, धर्मेंद्र प्रधान बोले- भारत प्रतिभा का भंडार

[ad_1]

Prime Minister Narendra Modi will address the B20 summit on Sunday

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारत में चल रहे बी20 शिखर सम्मेलन को रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे, मैं बी20 समिट इंडिया 2023 को संबोधित करूंगा। यह मंच व्यापार जगत में काम करने वाले हितधारकों की एक विस्तृत श्रृंखला को एक साथ ला रहा है। यह सबसे महत्वपूर्ण जी20 समूहों में से एक है, जिसका स्पष्ट ध्यान आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर है।

बी-20 शिखर सम्मेलन में धर्मेंद्र प्रधान बोले- भारत प्रतिभा का भंडार

बी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि भारत वैश्विक भलाई की प्रयोगशाला है और इसमें प्रतिभा का भंडार है जिसका स्रोत वसुधैव कुटुंबकम के हमारे सभ्यतागत मूल्य हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाला देते हुए कहा कि भारत की आकांक्षाएं विश्व का कल्याण और मानवमात्र की भलाई है।

बी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधान ने शनिवार को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है, जो सभी विकास को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि एक ज्ञान सभ्यता के रूप में भारत में प्रतिभा का भंडार है। शिक्षा क्षेत्र में पहल पर उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020’ जो भारतीय मूल्यों पर आधारित और भविष्यवादी दोनों है, हमारे छात्रों को 21वीं सदी के लिए तैयार कर रही है। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here