Home Breaking News China New Map: चीन ने फिर दिखाई चालबाजी, अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को बताया अपना हिस्सा

China New Map: चीन ने फिर दिखाई चालबाजी, अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को बताया अपना हिस्सा

0
China New Map: चीन ने फिर दिखाई चालबाजी, अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को बताया अपना हिस्सा

[ad_1]

China New Map Controversy China claimed Arunachal Pradesh and Aksai Chin in his Territory

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


सीमा पर शांति बहाली की बातें करने वाला चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। उसने 2023 के लिए अपना नक्शा जारी किया है। इसमें उसने अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चिन क्षेत्र, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को भी अपना हिस्सा बताया है।

चीन अरुणाचल प्रदेश के दक्षिण तिब्बत बताता है। भारत ने उसके दावे को खारिज करते हुए बार-बार कहा है कि अरुणाचल प्रदेश उसका अभिन्न और अभिभाज्य अंग है और हमेशा रहेगा। अक्साई चिन जम्मू-कश्मीर का हिस्सा है, जिसे पाकिस्तान ने अवैध रूप से अपने कब्जे में ले लिया था और बाद उसे चीन को सौंप दिया।

चीन की कम्युनिस्ट सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार को यह नक्शा जारी किया गया और उसे प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय की वेबसाइट पर भी डाल दिया गया है। अखबार ने नया नक्शा भी पोस्ट किया है। ताइवान को भी चीन अपना हिस्सा बताता है और उसे अपने साथ मिलाने का दंभ भरता है। वहीं, दक्षिण चीन सागर पर उसके दावे का वियतनाम, फिलीपींस, मलयेशिया, ब्रुनेई और ताइवान खारिज करते हैं और अपने-अपने क्षेत्र में इस पर अपना दावा जताते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here