Home World US: खतरे में मुसाफिरों की जान, 5000 अनफिट पायलट उड़ा रहे विमान, ये सच बोल देते तो नहीं मिलती नौकरी

US: खतरे में मुसाफिरों की जान, 5000 अनफिट पायलट उड़ा रहे विमान, ये सच बोल देते तो नहीं मिलती नौकरी

0
US: खतरे में मुसाफिरों की जान, 5000 अनफिट पायलट उड़ा रहे विमान, ये सच बोल देते तो नहीं मिलती नौकरी

[ad_1]

Unfit pilots lied in medical records usa: अमेरिका में करीब 5000 से ज्यादा पायलट मुसाफिरों की जान को जोखिम में डालकर अपनी नौकरी बजा रहे हैं. ये सभी पायलट मानसिक या फिर शारीरिक तौर पर हवाई जहाज उड़ाने के लिए फिट नहीं है, फिर भी नौकरी खोने या अन्य कारणों की वजह से नौकरी कर रहे हैं. अमेरिका के फेडरल एविएशन एडिमिनिस्ट्रेशन की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सभी पायलटों ने कभी न कभी अपने मेडिकल रिकॉर्ड्स में हेराफेरी की है.

ये एक्सपर्ट ज्यादा बीमार

रिपोर्ट में बताया गया है कि इनमें से 4800 पायलटों को ंमिलिट्री एयरक्राफ्ट्स उड़ाने का अनुभव है. वो मानसिक तौर पर स्वस्थ्य नहीं हैं. डॉक्टरों और पूर्व फेडरल अधिकारियों ने इन पायलटों के अपनी बीमारी को छिपाने के बारे में जो वजह बताई वो आपको हैरान कर देगी.

किसलिए बोला झूठ?

जांच पूरी होने के बाद अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर पायलटों ने इसलिए झूठ बोला या गलत रिकॉर्डस दिए ताकि तय उम्र तक उनके पास अमेरिका में विमान उड़ाने का अधिकार बना रहे. एएफए के प्रवक्ता मैथ्यू ने बताया कि ऐसे सभी पायलटों की पहचान हो गई है. इसलिए अब धीरे-धीरे उनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है. 

हादसे के बाद 60 पायलटों को रोका गया

‘डेली मेल’ की एक रिपोर्ट में वाशिंगटन पोस्ट के हवाले से लिखा गया है कि अदालती रिकॉर्ड से पता चलता है कि 2018 के बाद से कम से कम 10 पायलटों पर अपनी मेडिकल हिस्ट्री को लेकर एफएए से झूठ बोलने के आरोप में मुकदमा चलाया गया है. सभी पर देश के कानून के तहत कड़ी कार्रवाई हो रही है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि इनमें से दो मामलों का पता विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ही चला.

वहीं एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे करीब 60 पायलटों को फौरन यानी तत्काल प्रभाव से विमान उड़ाने से रोक दिया गया है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here