Home Sports Neeraj Chopra: वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा का फिर गरजा भाला, जर्मनी की इस बड़ी प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल

Neeraj Chopra: वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा का फिर गरजा भाला, जर्मनी की इस बड़ी प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल

0
Neeraj Chopra: वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा का फिर गरजा भाला, जर्मनी की इस बड़ी प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल

[ad_1]

Neeraj Chopra Performance in Zurich Diamond League Germany: हाल ही में भाला फेंक में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा एक और बड़ी कामयाबी हासिल की. जर्मनी में ज्यूरिख डायमंड लीग में उन्होंने 85.71 मीटर तक भाला फेंककर सिल्वर मेडल जीता. वर्ल्ड चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर चेक रिपब्लिक के याकूब वाल्देच 85.86 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया. इस प्रतियोगिता का ब्रॉन्ज मेडल जर्मनी के जूलियन वेबर ने जीता. उन्होंने 85.04 का अपना बेस्ट थ्रो किया.

लय में नहीं दिखे ओलंपिक चैंपियन

ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप का गोल्ड जीत चुके नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra Latest News) अपनी उस लय में नहीं दिखाई दिए, जो उनकी पहचान है. पूरे इवेंट में उनके चेहरे पर थकान साफ दिख रही थी. नीरज चोपड़ा ने 5 में से 3 थ्रो फाउल किए. उन्होंने चौथे प्रयास में 85.71 मीटर तक भाला फेंका और यही उनका बेस्ट थ्रो रहा. हालांकि यह उनके अब तक के पर्सनल बेस्ट थ्रो से काफी दूर था. 

पहला प्रयास में नहीं दिखा दम

नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास (Zurich Diamond League) बेहद खराब रहा और वे केवल 80.79 मीटर तक ही भाला फेंक पाए. उनका दूसरा प्रयास फाउल रहा. इसके बाद उनका तीसरा प्रयास फिर फाउल हो गया. अपने चौथे प्रयास में उन्होंने 85.22 मीटर तक भाला फेंका. इस राउंड में याकूब ने 85.86 मीटर का थ्रो किया. अपने आखिरी राउंड में नीरज चोपड़ा ने 85.71 मीटर का थ्रो किया और इसके साथ ही सिल्वर मेडल पर कब्जा कर लिया. 

 

डायमंड लीग फाइनल्स के लिए किया क्वालिफाई

इस प्रतियोगिता का गोल्ड जीतने वाले चेक रिपब्लिक के याकूब वाल्देच इससे पहले भी वर्ष 2016 और 2017 में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं. वहीं इस लीग में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra Latest News) के अलावा लंबी कूद में भाग ले रहे भारत के मुरली श्रीशंकर 7.99 मीटर तक छलांग लगाई, जिसमें वे 5वें नंबर पर रहे. इसके साथ ही मुरली शंकर भी 16-17 सितंबर को अमेरिका में होने वाले डायमंड लीग फाइनल्स के लिए नीरज चोपड़ा के साथ क्वॉलिफाइ कर गए. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here