[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में पाकिस्तान से खेलते देखने की चाह लेकर स्टेडियम पहुंचे और टीवी के सामने बैठे फैंस को काफी निराशा हुई. बारिश ने मैच को पूरा नहीं होने दिया और फैंस के अरमान अधूरे रह गए. वैसे इस मुकाबले के बारिश से धुल जाने के बाद भी दोनों टीमों के बीच 2 मैच की संभावना है. पहला मैच को अगले हफ्ते ही देखने को मिल सकता है.
एशिया कप के पहले मैच में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरी लेकिन मैच पूरा नहीं हो पाया.शनिवार 2 सितंबर के मैच में टॉस भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी. पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट कर दिया. इसके बाद हारिश राउफ ने दो झटके दिए. 66 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने पारी को संभालते हुए स्कोर 266 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करने उतर पाता इससे पहले बारिश ने डेरा डाला और फिर मैच शुरू होने नहीं दिया.
सुपर 4 में हो सकती है भारत और पाकिस्तान की टक्कर
एशिया कप का फॉर्मेट ऐसा है कि जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच फिलहाल एक मुकाबला तो तय नजर आ रहा है. टूर्नामेंट की 6 टीमों को 3-3 के दो ग्रुप में बांटा गया है जिसमें से 2-2 टीमों सुपर 4 में पहुंचेंगी. यहां हर टीम बाकी तीन टीमों के साथ मैच खेलेगी. भारत का आगला मैच नेपाल से है जहां जीत हासिल कर वह सुपर 4 में पहुंच जाएगा. पाकिस्तान पहले से अगले दौर में जगह बना चुका है. बारिश से भारत का मैच रद्द हुई फिर भी वह सुपर 4 में पहुंच जाएगा.
कब हो सकती है टक्कर
भारतीय टीम को सुपर 4 में जगह बनाने के बाद अपना मुकाबला 10 सितंबर को पाकिस्तान के साथ खेलना पड़ सकता है. पाकिस्तान सुपर 4 में ग्रुप में टॉप पर रहते हुए पहुंचेगा तो वह पहली टीम होगी और भारत दूसरी टीम. सुपर 4 के कार्यक्रम के मुताबिक A1 और A2 का मुकाबला 10 सितंबर को खेला जाना है.
.
Tags: Asia cup, India Vs Pakistan
FIRST PUBLISHED : September 03, 2023, 06:00 IST
[ad_2]
Source link