Home Breaking News Durand Cup 2023 Final: मोहन बागान ने रचा इतिहास, फाइनल में ईस्ट बंगाल को हराकर रिकॉर्ड 17वीं बार जीता डूरंड कप

Durand Cup 2023 Final: मोहन बागान ने रचा इतिहास, फाइनल में ईस्ट बंगाल को हराकर रिकॉर्ड 17वीं बार जीता डूरंड कप

0
Durand Cup 2023 Final: मोहन बागान ने रचा इतिहास, फाइनल में ईस्ट बंगाल को हराकर रिकॉर्ड 17वीं बार जीता डूरंड कप

[ad_1]

Mohun Bagan Beat East Bengal To Clinch Record 17th Durand Cup Title

मोहन बागान बनाम ईस्ट बंगाल
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


कोलकाता के क्लब मोहन बागान ने डूरंड कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उसने रविवार (तीन सितंबर) को फाइनल मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराया। मोहन बागान ने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह रिकॉर्ड 17वीं बार चैंपियन बना है। मोहन बागान के लिए मैच में इकलौता गोल दिमित्री पेट्रेटोस ने किया। उन्होंने 71वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डाला। मोहन बागान की टीम ने करीब आधे घंटे तक 10 खिलाड़ियों से खेलते हुए खिताब को अपने नाम किया।

मोहन बागान ने 17वीं बार खिताब जीतकर ईस्ट बंगाल के ही रिकॉर्ड को तोड़ा है। ईस्ट बंगाल की टीम 16 बार चैंपियन बन चुकी है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने सात और जेसीटी एफसी ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है। ईस्ट बंगाल की टीम के पास 2004 के बाद पहली बार चैंपियन बनने का मौका था, लेकिन उसे निराशा हाथ लगी। दूसरी ओर, मोहन बागान की टीम साल 2000 के बाद पहली बार खिताब जीतने में कामयाब हुई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here