[ad_1]
Super 4 Equation, Asia Cup-2023 : करोड़ों-अरबों क्रिकेट फैंस को उस समय थोड़ी निराश हुई, जब शनिवार रात भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप (Asia Cup-2023) का मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका. श्रीलंका के कैंडी में खेला गया ये हाईवोल्टेज मुकाबला बारिश और खराब मौसम के कारण ड्रॉ रहा. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाए. इसके बाद पाकिस्तान टीम बल्लेबाजी ही नहीं कर पाई.
दोनों टीमों ने बांटे 1-1 अंक
बारिश के कारण मैच ड्रॉ रहने के कारण भारत और पाकिस्तान को 1-1 अंक बांटना पड़ा. इसके साथ ही बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम सुपर-4 में पहुंच गई है. उसके अब 3 अंक हो गए हैं, जो ग्रुप-ए में टॉप पर है. अब भारतीय टीम का अगला मैच नेपाल के खिलाफ होना है. भारत के पास अभी 1 ही अंक है.
भारत को करना होगा ये काम
भारतीय टीम को सुपर-4 में पहुंचने के लिए अब नेपाल को हराना होगा. अगर वो मुकाबला बेनतीजा भी रहता है तो भी भारत सुपर-4 में पहुंच जाएगा. हां, अगर किसी तरह नेपाली टीम भारत को हरा देती है तो करोड़ों-अरबों फैंस का सपना टूट जाएगा लेकिन इसकी संभावना बेहद कम है. ग्रुप-ए में नेपाल का खाता नहीं खुला है. नेपाल के फिलहाल अंकों का खाता नहीं खुल पाया है. उसे पहले मैच में पाकिस्तान ने 238 रनों के बड़े अंतर से हराया था.
हार्दिक और ईशान ने जमाया रंग
वर्षा बाधित इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया के 4 विकेट 66 के स्कोर तक गिर गए. इसके बाद हार्दिक पांड्या और नंबर-5 पर उतरे ईशान किशन ने रंग जमाया और पांचवें विकेट के लिए 138 रनों की पार्टनरशिप की. हार्दिक ने 87 जबकि ईशान 82 रन बनाकर पवेलियन लौटे. टीम इंडिया की पारी 48.5 ओवर में 266 रन पर सिमटी. पेसर शाहीन शाह अफरीदी ने कमाल का प्रदर्शन किया और 4 विकेट झटके. नसीम शाह और हारिस रऊफ ने 3-3 विकेट लिए.
[ad_2]
Source link