Home Breaking News लेडी लव कटरीना संग बेहद अलग रोल करना चाहते हैं विक्की, बोले- मैं चुप रहने वाला व्यक्ति बनूंगा

लेडी लव कटरीना संग बेहद अलग रोल करना चाहते हैं विक्की, बोले- मैं चुप रहने वाला व्यक्ति बनूंगा

0
लेडी लव कटरीना संग बेहद अलग रोल करना चाहते हैं विक्की, बोले- मैं चुप रहने वाला व्यक्ति बनूंगा

[ad_1]

विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ‘जरा हटके जरा बचके’ हिट होने के बाद इस फिल्म से विक्की कौशल बड़े पर्दे पर वापसी की है। अब हाल ही में, विक्की से पूछा गया कि अगर उन्हें अपनी पत्नी संग कोई फिल्म करनी हो तो वह किस तरह के रोल लेना चाहेंगे। इसपर विक्की ने बेहद दिलचस्प जवाब दिया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।



 भारत के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने हाल ही में अपने निजी जीवन और अनुभवों के बारे में बात की। उन्होंने खुलासा किया कि उनके और कटरीना के बीच कई चीजों को लेकर काफी अंतर है। दोनों का व्यक्तित्व एक दूसरे से अलग है। इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।

Welcome 3: ‘वेलकम टू द जंगल’ में फिर लगा नए किरदारों का तड़का, फिल्म में शामिल हुए तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े


हाल ही में, एक इंटरव्यू में विक्की ने कहा, ‘मैं कहता रहता हूं कि अगर हमें कोई फिल्म मिलती है तो किरदार ऐसे होने चाहिए, जिन्हें हम अपनी ताकत के अनुसार निभा सकें, जहां मैं चुप रहने वाला व्यक्ति बनूंगा। वहीं, कटरीना बातूनी किरदार निभाएंगी। हम दोनों असल जीवन में भी बिल्कुल ऐसे ही हैं। इसलिए मुझे ऐसा लगता है कि जो हमारे लिए काम करेगा। हम उसके साथ तालमेल बिठाकर चलेंगे।’

Ameesha Patel: ‘जब अच्छे दिन आए तो हमारा ब्रेकअप हो गया’, विक्रम भट्ट ने अमीषा संग अपने रिश्ते पर की खुलकर बात


अभिनेता ने आगे कहा कि अगर वह कैटरीना के साथ किसी प्रोजेक्ट पर एक साथ काम करते हैं, तो एक नहीं बल्कि दो निर्देशक उन्हें निर्देशित करेंगे। एक सेट पर और दूसरा घर पर। विक्की ने आगे कहा, ‘मैंने यह साफ कर रखा है कि उस सेट पर मेरे लिए दो निर्देशक होंगे। एक निर्देशक सेट पर होगा और दूसरा वह होगा जो घर आएगा और मुझे बताएगा कि यह गलत था और यह सही ढंग से नहीं किया गया था।’


आपको बता दें कि ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित और वाईआरएफ बैनर के तहत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित एक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 25 सितंबर, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here