Home Breaking News White House: जी-20 सम्मेल में भाग लेने कल भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, कोविड जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

White House: जी-20 सम्मेल में भाग लेने कल भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, कोविड जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

0
White House: जी-20 सम्मेल में भाग लेने कल भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, कोविड जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

[ad_1]

US NSA Jake Sullivan on President Biden India Visit to attend G20 Leaders summit

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वह जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार को भारत की यात्रा पर आएंगे। अमेरिका का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बाइडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

बता दें, अमेरिका की प्रथम महिला 72 वर्षीय जिल बाइडन सोमवार को कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके बाद 80 वर्षीय बाइडन का सोमवार और मंगलवार को परीक्षण किया गया और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।  एनएसए जेक सुलिवन ने कहा कि गुरुवार को राष्ट्रपति बाइडन जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली जाएंगे। शुक्रवार को वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे और शनिवार और रविवार को वह जी-20 शिखर सम्मेलन के आधिकारिक सत्र में शामिल होंगे। 

एनएसए सुलिवन ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रमुख नेता हैं और अमेरिका के भागीदारों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना है कि दुनिया इस सप्ताह के अंत में नई दिल्ली में यही देखेगी। जी-20 के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता कम नहीं हुई है। हमें उम्मीद है कि जी-20 शिखर सम्मेलन यह संदेश देगा कि दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी मिलकर काम कर सकती हैं।’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here