Home Sports बांग्ला ‘टाइगर्स’ और श्रीलंकाई ‘चीतों’ में कौन मारेगा बाजी? यहां देखें लाइव

बांग्ला ‘टाइगर्स’ और श्रीलंकाई ‘चीतों’ में कौन मारेगा बाजी? यहां देखें लाइव

0
बांग्ला ‘टाइगर्स’ और श्रीलंकाई ‘चीतों’ में कौन मारेगा बाजी? यहां देखें लाइव

[ad_1]

नई दिल्ली. श्रीलंका और बांग्लादेश (SL vs BAN) की टीमें एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) सुपर फोर के दूसरे मैच में शनिवार (9 सितंबर) को आमने सामने हैं. दोनों टीमों का कारवां लाहौर और पल्लीकेले से होते हुए अब कोलंबो पहुंच चुका है. मौजूदा चैंपियन श्रीलंका की कप्तानी दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहे हैं वहीं बांग्लादेश की अगुआई स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. सुपर फोर में श्रीलंका पहला मैच खेल रहा है जबकि बांग्लादेश की टीम पहले मैच में पाकिस्तान से हार चुकी है.

मौजूदा टूर्नामेंट में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें दूसरी बार आमने सामने हैं. इससे पहले श्रीलंका पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश को 66 गेंद रहते 5 विकेट से हराया था. हालांकि लंकाई टीम बांग्लादेश को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी. बांग्लादेश की टीम उलटफेर के लिए जानी जाती है. वह अपने दिन बड़ा उलटफेर कर सकती है.

  • एशिया कप 2023 सुपर फोर के दूसरे मैच में श्रीलंका (SL vs BAN Super Four) और बांग्लादेश की टीमें कब होंगी आमने सामने?

    एशिया कप (Asia Cup 2023) सुपर फोर के दूसरे मैच में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें शनिवार (09 सितंबर) को भिड़ेंगी.

  • एशिया कप सुपर फोर के दूसरे मैच में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें कहां भिड़ेंगी?

  • एशिया कप सुपर फोर के दूसरे मैच में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडिय में भिड़ेंगी.

  • एशिया कप सुपर फोर के दूसरे मैच में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों के बीच कितने बजे से मुकाबला खेला जाएगा?

  • एशिया कप सुपर फोर के दूसरे मैच में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा.

  • श्रीलंका बनाम बांग्लादेश मुकाबले का सीधा प्रसारण (Where to Telecast SL vs BAN Match) किस टीवी चैनल पर होगा?

  • श्रीलंका बनाम बांग्लादेश मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) पर होगा.

  • श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबले की मुफ्त में लाइव स्ट्रीमिंग (Where to Watch SL vs BAN Live Steam) कहां देखें?

  • श्रीलंका बनाम बांग्लादेश मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉटस्टार (HotStar) पर फ्री में देख सकते हैं.

    .

    FIRST PUBLISHED : September 08, 2023, 22:37 IST

    [ad_2]

    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here