Home Sports Podcast: एशिया कप के बाद WC पर होगी टीम इंडिया की नजर, चहल, अश्विन और सैमसन को ड्रॉप करने पर छ‍िड़ी बहस – Podcast Team India World cup after Asia Cup debate on dropping Chahal Ashwin and Samson

Podcast: एशिया कप के बाद WC पर होगी टीम इंडिया की नजर, चहल, अश्विन और सैमसन को ड्रॉप करने पर छ‍िड़ी बहस – Podcast Team India World cup after Asia Cup debate on dropping Chahal Ashwin and Samson

0
Podcast: एशिया कप के बाद WC पर होगी टीम इंडिया की नजर, चहल, अश्विन और सैमसन को ड्रॉप करने पर छ‍िड़ी बहस – Podcast Team India World cup after Asia Cup debate on dropping Chahal Ashwin and Samson

[ad_1]

‘सुपर फोर’ का सिलसिला शुरू हो चुका है और पहला मुकाबला पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत लिया है.  जबकि, भारत और श्रीलंका को शुरुआत करनी है. अब सारे मैच कोलंबो में खेले जाएंगे जहां, बारिश की आशंका ने सभी को परेशान कर रखा है. ऐसे में भारत के अगले मुकाबलों पर भी गाज गिर सकती है.

 वैसे भी इस बार का एशिया कप शुरू से लेकर अब तक परेशानी का सबब रहा है. भारत और पाकिस्तान के रिश्तों और एक दूसरे के यहाँ न खेलने की जिद ने एशिया कप के आयोजन पर ही पहले सवालिया निशान खड़े कर दिए, जब हाईब्रिड मॉडल पर सहमति बनी तो फिर श्रीलंका में मैचों के दौरान बारिश ने सवाल पैदा करने शुरू कर दिये. एक समय ऐसा भी आया जब मैच कोलंबो की बजाय हंबनटोटा में कराने की तैयारी शुरू हो गयी. बहुत कुछ इधर-उधर हो चुका था, लेकिन घंटे भर में मामला फिर कोलंबो पर ही ठहर गया. अब बाकी बचे मैच कोलंबो में ही होंगे, जहां बारिश से मैच बचाने की दुआएं की जा रही हैं. अगर बाकी बचा एशिया कप भी बिना बारिश के व्यवधान के हो गया तो चमत्कार ही होगा. एशिया कप 

एशिया कप में भारत को अगला मैच रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ ही खेलना है और यह मैच दोनों देशों के फाइनल में पहुंचने की कवायद को अंजाम देगा. ग्रुप ए के पहले मुकाबले में बारिश के कारण पलेकल में अधूरे छूटे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाये थे. लेकिन, जब बारिश के कारण पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी शुरू नही कर सकी तो दोनों ने आपस में अंक बांट लिये. इस मैच में एक पाकिस्तान की ‘पेस तिकड़ी’ ने भारतीय बल्लेबाजी को हिला कर रख दिया. शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हासिर राउफ ने मिलकर सभी 10 विकेट झटक लिये. भारतीय बल्लेबाज खास तौर पर तेज गेंदबाजी और वह भी लेफ्टआर्मर के खिलाफ थोडा असहज दिखाई दे रहे थे, हालाकि ईशान किशन और हार्दिक पंडया ने मिलकर शतकीय साझेदारी करते हुए भारत को थोड़ा बहुत ठीक ठाक स्थिति में पहुंचा दिया. लेकिन बारिश के चलते भारतीय गेंदबाजों को प्रदर्शन का मौका नहीं मिला. 

हालांकि, दूसरे मैच में नेपाल के ओपनर्स ने जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ सधी हुई शुरुआत की थी-वह चौंकाने वाला था. भारत के खिलाफ नेपाल का 230 रन का स्कोर उसके लिए सम्मानजनक कहा जा सकता है, भले ही नेपाल एशिया कप के पहले ही दौर से बाहर हो गया, लेकिन उसने एशियाई क्रिकेट में अपनी मौजूदगी दर्ज करा ही दी. पाकिस्तान के खिलाफ जो रोहित शर्मा और शुभमन गिल नहीं चले, उन्ही दोनों ने नेपाल के खिलाफ बिना जुदा हुए लक्ष्य हासिल कर लिया. रोहित ने 74 और गिल ने 67 रन की पारी खेली.

सुपर फोर में परसों जब भारत पाकिस्तान से भिड़ेगा, तब पाकिस्तान का आत्मविश्वास शबाब पर होगा, लेकिन इस बार उसे अब अपने देश से बाहर खेलना है. इसके बाद, भारतीय टीम 12 को श्रीलंका से और फिर 15 सितम्बर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. 17 सितम्बर को होने वाले फाइनल में यदि क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट की अनिश्चितता को दरकिनार कर दिया जाए, तो भारत और पाकिस्तान की ही भिड़ंत होनी चाहिए. 

पाँच अक्टूबर से भारत में एक दिवसीय मैचों का विश्व कप शुरू हो रहा है. कहने की जरूरत नहीं पहली खेप के सभी टिकट बिक चुके हैं और दूसरे खेप में लगभग चार लाख टिकटों की बिक्री हो रही है. यानि भारत मे क्रिकेट और वह भी विश्व कप को लेकर दीवानगी उम्मीद के ही मुताबिक टॉप पर है. 

विश्व कप के लिए घोषित टीम मे युजवन्द्र चहल, आर. अश्विन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को शामिल नही किए जाने पर बहस छिड़ी हुई है, लेकिन सच यह भी है कि टीम में निश्चित संख्या में ही प्लेयर्स शामिल किए जा सकते हैं. सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के साथ ही लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर को भी टीम में रखा गया. लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर को फिट माना जा रहा है. अब अंतिम ग्यारह में लोकेश राहुल होंगे या फिर ईशान किशन यह सवाल प्रबंधन की गले की फांस बना हुआ है. लगातार 5 एकदिवसीय मुकाबलों में अर्धशतक बनाने वाले ईशान की अनदेखी क्या एक ऐसे प्लेयर के लिए की जानी चाहिये जो लंबे समय से फिटनेस के चलते टीम से बाहर है. 

उधर, आस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में कुछ इन्जर्ड प्लेयर्स को शामिल किया है, इस उम्मीद मे कि ये खिलाड़ी विश्व कप तक ठीक हो जाएंगे. इन खिलाड़ियों में खुद कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, ग्लैन मैक्सवेल और मिशेल स्टार्क शामिल हैं. इसके अलावा शीन एबोट को भी मौका दिया गया है. विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को आठ वनडे मैच खेलने हैं. इनमे से मैक्सवेल भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से हट चुके हैं.

दक्षिण अफ्रीका ने भी अपनी टीम में आठ ऐसे खिलाड़ियों को रखा है जो पहली बार विश्व कप में खेलेंगे. क्विंटन डि कॉक भी टीम में हैं जो विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं. हालाकि दक्षिण अफ्रीका ने त्रिस्टन स्टब्स और डिवाल्ड ब्रेविस को टीम में जगह नहीं दी है. नीदरलैंड की टीम स्कॉट एडवर्ड्स की कप्तानी में खेलेगी. इस टीम में रूलोफ वांडर मर्व और कोलिन एकरमैन को शामिल किया गया है.

न्यूजीलैंड के लिए अब साफ हो गया है कि वे अपनी टीम में केन विलियम्सन को शामिल करेंगे. चोट के कारण पूरी तरह ठीक नहीं होने की वजह से उनको लेकर आशंका थी, लेकिन अब वह फिट बताए गए हैं. इंग्लैंड ने अपनी टीम पिछले महीने ही घोषित कर दी थी. बाकी देशों को अभी भी औपचारिक रूप से टीम घोषित करनी है.

एशिया कप के दौरान नेपाल के खिलाफ मैच मिस करने वाले जसप्रीत बुमराह अब पिता बन गये हैं. इस कारण वह स्वदेश लौट आये थे, लेकिन अब फिर टीम के साथ जुड़ गये हैं.

भारत पाकिस्तान के क्रिकेट रिश्तों पर जमी धूल हटाने की नियत से बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला लाहौर में पीसीबी के निमंत्रण में शामिल हुए और दोनों पाक मेहमाननवाजी से प्रभावित दिखे. ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किये जाने को लेकर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी की आज होने वाली बैठक में इस एजेंडे को आगे के लिए टाल दिया गया है.

भारत के जाने-माने अम्पायर पीलू रिपोर्टर और जिम्बाब्बे के खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक के निधन की खबरों ने इस सप्ताह क्रिकेट जगत को शोक में डुबो दिया. 84 साल के पीलू रिपोर्टर पहले तटस्थ अम्पायरों में शामिल हैं. जबकि हीथ स्ट्रीक 1996 में भारत में हुए विश्व कप के दौरान जिम्बाब्बे के लिए खेले. इसमें पटना में खेला गया वह मैच भी शामिल है जिसे बारिश के कारण दो बार खेला गया था.

भारत की हरमनप्रीत कौर इस साल होने वाले आस्ट्रेलियाई महिला बिग बैश लीग के ड्राफ्ट में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं. उनको मेलबर्न रेनेगेड्स ने अपनी टीम में रखा है. हालांकि लिस्ट में 18 भारतीय खिलाड़ियों के नाम थे लेकिन हरमनप्रीत को ही रखा गया है. प्लेटिनम श्रेणी में शामिल हरमनप्रीत ने 2020-21 में 12 पारियों में 406 रन बनाये थे.

उधर वेस्टइंडीज की तीन टीमों वाली महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग-सीपीएल में श्रेयांक पाटिल खेलने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बन गयी हैं. 21 साल की ऑफ स्पिनर श्रेयांक ने अब तक खेले गये तीनों मैचों में हिस्सा लिया है. उन्होंने बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ चार और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के विरुद्ध दो विकेट लिये हैं. 

और अंत में इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन.

चेतेश्वर पुजारा और जयदेव उनादकट डिवीजन टू की टीम ससेक्स के लिए डरहम के खिलाफ खेले. इसमें चेतेश्वर ने 51 रन की पारी भी खेली जबकि उनादकट दो पारियों में सिर्फ एक विकेट ले सके. एक अन्य भारतीय खिलाड़ी उमेश यादव ने डिवीजन एक की टीम एसेक्स के लिए मिडिलसेक्स के खिलाफ जीत में तीन विकेट लेने का कारनामा दिखाया.

इस बीच कई अन्य भारतीय खिलाड़ी अगले सप्ताह काउंटी मैचों में खेलते हुए नजर आएंगे, जिसमें केंट के लिए युजवेन्द्र चहल, मिडिलसेक्स के लिए जयंत यादव और सरे के लिए बी साई सुदर्शन शामिल हैं. तो यह था हमारा साप्ताहिक पॉडकास्ट- सुनो दिल से- संजय बैनर्जी को इजाजत दीजिए, नमस्कार. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here