[ad_1]
हाइलाइट्स
जसप्रीत बुमराह के बेटे का नाम अंगद है.
बुमराह एशिया कप के बीच मुंबई लौटे थे.
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मैदान में रोमांच का तीसरा डोज देखने को मिलता है. जहां मैदान के अंदर दोनों टीमों के प्लेयर्स के बीच जीत की होड़ और आक्रमकता दिखाई देती है. वहीं दूसरी ओर इन टीमों के प्लेयर्स के बीच बेइंतहां प्यार भी दिखता है. 10 सितंबर को भारत-पाक की टीमें सुपर-4 मैच में भिड़ीं. लेकिन इस मैच को भी बारिश के कहर ने धुल दिया. लेकिन इस बीच पाकिस्तान के स्टार शाहीन अफरीदी () ने जूनियर बुमराह के लिए भारत के स्टार गेंदबाज को तोहफा देकर सभी का दिल जीत लिया है.
जसप्रीत बुमराह 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के बाद एशिया कप के बीच में ही मुंबई लौट आए थे. बाद में उन्होंने घर पहुंचकर फैंस को खुशखबरी दी कि वे अब पिता बन चुके हैं. जसप्रीत बुमराह मुंबई जाकर सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘अंगद’ भी मेंशन किया. इसके बाद स्टार गेंदबाज को पूरे क्रिकेट जगत से बधाईयां दी गईं. वहीं, अब पाकिस्तान के स्टार पेसर शाहीन शाह अफरीदी ने भी बुमराह से मुलाकात कर जूनियर बुमराह के लिए एक तोहफा दिया. साथ ही उन्होंने उनके बेटे को भरपूर बधाईयां दी हैं. दोनों खिलाड़ियों के बीच इस प्यार भरी मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.
Spreading joy 🙌
Shaheen Afridi delivers smiles to new dad Jasprit Bumrah 👶🏼🎁#PAKvIND | #AsiaCup2023 pic.twitter.com/Nx04tdegjX
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 10, 2023
वो नया बुमराह बने- शाहीन अफरीदी
शाहीन अफरीदी ने वीडियो में जूनियर बुमराह को दुआएं देते भी नजर आए. उन्होंने बुमराह से कहा, ‘भाई बहुत-बहुत मुबारक हो. शहजादे के लिए छोटा सा गिफ्ट. अल्लाह उसको हमेशा खुश रखे और वो नया बुमराह बने.’ जिसके बाद बुमराह ने बड़े प्यार से उस तोहफे को स्वीकार किया और शाहीन अफरीदी को दिल से धन्यवाद भी दिया.
वो नया बुमराह बने- शाहीन अफरीदी
शाहीन अफरीदी ने वीडियो में जूनियर बुमराह को दुआएं देते भी नजर आए. उन्होंने बुमराह से कहा, ‘भाई बहुत-बहुत मुबारक हो. शहजादे के लिए छोटा सा गिफ्ट. अल्लाह उसको हमेशा खुश रखे और वो नया बुमराह बने.’ जिसके बाद बुमराह ने बड़े प्यार से उस तोहफे को स्वीकार किया और शाहीन अफरीदी को दिल से धन्यवाद भी दिया.
.
Tags: Asia cup, IND vs PAK, Jasprit Bumrah, Shaheen Afridi
FIRST PUBLISHED : September 10, 2023, 22:17 IST
[ad_2]
Source link