Home Sports IND vs PAK: हिटमैन रोहित शर्मा का बड़ा कारनामा, सचिन तेंदुलकर के इस विराट रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

IND vs PAK: हिटमैन रोहित शर्मा का बड़ा कारनामा, सचिन तेंदुलकर के इस विराट रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

0
IND vs PAK: हिटमैन रोहित शर्मा का बड़ा कारनामा, सचिन तेंदुलकर के इस विराट रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

[ad_1]

Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 में सुपर-4 का महामुकाबला बारिश के कारण रविवार को पूरा नहीं हो सका. अब ये मुकाबला रिजर्व डे यानी सोमवार को वहीं से खेला जाएगा, जहां पर यह रोका गया था. रविवार को टीम इंडिया के कप्तान और स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से महफिल लूट ली. रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को आड़े हाथों लेते हुए 49 गेंदों पर 56 रन ठोक दिए. रोहित शर्मा की पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. टीम इंडिया के कप्तान ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने इस दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को 56 रनों की पारी खेलने के साथ ही वनडे एशिया कप में 9 बार 50 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.   

‘हिटमैन’ रोहित शर्मा का बड़ा कारनामा

रोहित शर्मा अब वनडे एशिया कप में भारत के लिए सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 50 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे एशिया कप में 9-9 बार 50 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. रोहित शर्मा के नाम एशिया कप के 25 मैचों में 49.22 की औसत से 886 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. सचिन तेंदुलकर ने एशिया कप के 23 मैचों में 51.10 की औसत से 971 रन बनाए हैं. श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 1220 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.  

वनडे एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर

1. रोहित शर्मा – 9 बार 50 प्लस स्कोर

2. सचिन तेंदुलकर – 9 बार 50 प्लस स्कोर

3. नवजोत सिंह सिद्दू – 7 बार 50 प्लस स्कोर

4. गौतम गंभीर – 6 बार 50 प्लस स्कोर

5. सौरव गांगुली – 5 बार 50 प्लस स्कोर

6. सुरेश रैना – 5 बार 50 प्लस स्कोर

एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 1220 रन, [6 शतक और 3 अर्धशतक]

2. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 1075 रन, [4 शतक और 8 अर्धशतक]

3. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 971 रन, [2 शतक और 7 अर्धशतक]

4. रोहित शर्मा (भारत) – 886 रन, [1 शतक और 8 अर्धशतक]

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here