[ad_1]
हाइलाइट्स
वेंकटेश प्रसाद ने फिर एक पोस्ट किया है, जिस पर बवाल मच सकता है
नई दिल्ली. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद क्रिकेट से जुड़े मुद्दे पर लगातार मुखर हैं. वो वर्ल्ड कप से लेकर एशिया कप तक से जुड़े मामलों पर लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं और लगातार सवाल पूछ रहे. उन्होंने एक दिन पहले ही एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच में रिजर्व डे के मुद्दे पर एशियन क्रिकेट काउंसिल और बांग्लादेश-श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को घेरा था और अब उन्होंने X पर ऐसा पोस्ट किया है, जिसपर बवाल होना तय है. उन्होंने इस पोस्ट में किसी संस्था या व्यक्ति का नाम तो नहीं लिखा है, लेकिन, फैंस इसे बीसीसीआई से जोड़कर देख रहे. हालांकि, उन्होंने अपने इस पोस्ट को पहले डिलीट कर दिया था, जब इस पर एक फैन ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने सफाई दी और रविवार सुबह दोबारा इसे पोस्ट कर दिया.
आखिर वेंकटेश प्रसाद ने किसके लिए ये पोस्ट किया है? ये जानने से पहले ये जान लेते हैं कि उन्होंने अपने ताजा पोस्ट में लिखा क्या है. वेंकटेश ने X पर लिखा, ”एक भ्रष्ट अहंकारी व्यक्ति एक ऐसे संगठन की कड़ी मेहनत को खत्म सा कर देता है, जो आमतौर पर भ्रष्ट नहीं है और पूरे नेतृत्व पर भ्रष्टाचार की मुहर लगाता है. न केवल छोटे स्तर पर बल्कि बड़े पर भी. ये बात हर फील्ड में लागू होती है.
वेंकटेश ने अपनी इस पोस्ट में किसी संस्था या व्यक्ति का नाम तो नहीं लिखा लेकिन इसे बीसीसीआई से जोड़ा जाने लगा. क्योंकि वेंकटेश ने हाल ही में वर्ल्ड कप की टिकट बिक्री को लेकर सवाल खड़े किए थे. इसी पोस्ट को जब उन्होंने एक दिन पहले एक्स पर से डिलीट कर दिया था तो एक यूजर ने वेंकटेश से इसे डिलीट करने की वजह पूछी थी. इस पर वेंकटेश ने अपना जवाब दिया था.


वेंकटेश का करप्ट घमंडी शख्स’ कौन?
उन्होंने लिखा था, “ये एक सामान्य सी पोस्ट थी, जहां मैंने इस बारे में बात की थी कि कैसे एक व्यक्ति जो भ्रष्ट है, वह अपने संगठन के कई अच्छे काम को खराब कर सकता है और साख पर बट्टा लगा सकता है. चूंकि मैंने अन्य ट्वीट में टिकटों को लेकर बीसीसीआई की अक्षमता को लेकर भी बोल रहा था, जिससे ये गलत संदर्भ में देखा जाने लगा. इसलिए मैंने इसे हटा दिया गया था. नहीं तो नाम लेकर खुलकर बोलने में रामभक्त किसी को छोड़ते नहीं, जय श्री राम.”
भारत पर दबाव बनाने का दांव बाबर आजम पर न पड़ जाए भारी, जल्दबाजी से बदलेगी बाजी! रोहित हैं तैयार
भारत-पाक मैच के रिजर्व डे पर उठाए थे सवाल
इससे पहले, वेंकटेश प्रसाद ने एशिया कप में सिर्फ भारत-पाकिस्तान मैच के लिए रिजर्व डे रखने पर भी एशियन क्रिकेट काउंसिल को आड़े हाथ लिया था. उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा था, ”अगर यह सच है तो यह पूरी तरह से बेशर्मी है. आयोजकों ने टूर्नामेंट का मजाक उड़ाया है और बाकी 2 टीमों के लिए अलग-अलग नियमों के साथ टूर्नामेंट कराना एक तरह से अनैतिक है. न्याय के नाम पर यह केवल तभी उचित होगा जब भारत और पाकिस्तान का मैच पहले ही दिन बारिश की भेंट चढ़ जाए. भगवान करें कि दूसरे दिन (रिजर्व-डे) पर और अधिक बारिश हो और ये दुर्भावनापूर्ण योजनाएं सफल नहीं हो पाए.”
.
Tags: Asia cup, BCCI, Venkatesh prasad, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : September 10, 2023, 10:32 IST
[ad_2]
Source link