Home Breaking News Video: शाहीन अफरीदी ने बुमराह को पिता बनने पर दी बधाई; बेटे के लिए दिया गिफ्ट, कही दिल छू लेने वाली बात

Video: शाहीन अफरीदी ने बुमराह को पिता बनने पर दी बधाई; बेटे के लिए दिया गिफ्ट, कही दिल छू लेने वाली बात

0
Video: शाहीन अफरीदी ने बुमराह को पिता बनने पर दी बधाई; बेटे के लिए दिया गिफ्ट, कही दिल छू लेने वाली बात

[ad_1]

Shaheen Afridi congratulated Jasprit Bumrah on becoming a father Gave gift for his son ind vs pak Video watch

शाहीन अफरीदी और जसप्रीत बुमराह
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारत और पाकिस्तान की टीमें किसी भी खेल में जब आमने-सामने होती हैं तो मैदान पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। खेल के अलावा जुबानी जंग भी देखने को मिलती है। हाल के दिनों में क्रिकेट के मैदान पर ऐसा काफी कम हुआ है। दोनों टीमों के खिलाड़ी दोस्तों की तरह व्यवहार करते हैं और एक-दूसरे से मिलने का कोई मौका नहीं छोड़ते। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार (10 सितंबर) को एक वीडियो शेयर किया, जिसे दोनों देशों के क्रिकेट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

दरअसल, शाहीन अफरीदी ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एक खास तोहफा दिया। बुमराह हाल ही में पिता बने हैं। वह एशिया कप के बीच मुंबई लौटे थे। इस कारण नेपाल के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे। बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने बेटे अंगद को जन्म दिया। पिता बनने के बाद बुमराह वापस टीम के साथ जुड़ गए और पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here