[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट कोहली के साथ दिखी शहनाज गिल
रन मशीन के साथ कर रही शूटिंग
नई दिल्ली. भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों एशिया कप में व्यस्त हैं. वह आज 10 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के लिए कोलंबो के मैदान पर उतरेंगे. इस बीच विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ शूट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल भी हैं. शहनाज गिल भी विराट कोहली के साथ इस शूटिंग का हिस्सा हैं.
वीडियो को वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा,” विराट कोहली और शहनाज गिल एक ही समय पर एक ही जगह पर. स्टार स्पोर्ट्स पर कुछ तो चल रहा है. क्या आप बता सकते हो.” इस वीडियो में विराट कोहली और शहनाज गिल ग्रीन पर्दे के पीछे शूट करते दिखाई दे रहे हैं. शहनाज काफी तेज ठहाके लगाकर भी हंस रही है.” लेकिन फैंस कन्फ्यूज है कि आखिर यह किस चीज की शूटिंग हो सकती है.
वर्ल्ड कप 2023 काफी नजदीक है. ऐसे में स्टार स्पोर्टे्स ने एक नया प्रोमो बनाने के बारे में सोचा होगा. हो सकता है कि उन्होंने विराट कोहली या शहनाज गिल को ही प्रोमो के लिए हायर किया हो. अगर ऐसा हुआ तो वर्ल्ड कप 2023 के नए प्रोमो में विराट कोहली और शहनाज दिखाई दे सकते हैं. हालांकि, यह प्रोमो वर्ल्ड कप के लिए ही होगा. यह हमारा अनुमान है. इसका दावा हम नहीं कर रहे. वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से भारत में होगी.
वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.
.
Tags: Off The Field, Shehnaaz Gill, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 10, 2023, 15:00 IST
[ad_2]
Source link