[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एशिया कप सुपर 4 का मुकाबला सबसे बड़ी परेशानी बनकर सामने आया. टीम इंडिया के सामने उतरने से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टीम का पलड़ा भारी बता रहे थे लेकिन मैच शुरू होने के बाद मामला उल्टा नजर आया. टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारत के टॉप 4 बैटर ने रनों का अंबार लगा दिया. 2 विकेट पर टीम इंडिया ने 356 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. मैच में रिजर्व डे पर भी बारिश हुई और अब टीम के सामने 20 ओवर में लक्ष्य और बड़ा मिलने की उम्मीद है.
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और फिर ऐसा स्कोर खड़ा किया जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर शतकीय साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी. इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने शतक ठोककर स्कोर 356 रन तक पहुंचा दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को शुरुआती झटके लगे. जसप्रीत बुमराह ने इमाम उल हक को आउट कराया इसके बाद हार्दिक पंड्या ने कप्तान बाबर आजम की गिल्लियां बिखेर दी.
UPDATE – Rain stops play!
Pakistan 44/2 after 11 overs.
Scorecard – https://t.co/Jao6lKkoCx…… #INDvPAK
— BCCI (@BCCI) September 11, 2023
पाकिस्तान को मिलेगा बड़ा लक्ष्य
भारत ने विराट कोहली के 122 रन और केएल राहुल के 111 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत 2 विकेट पर 356 रन का स्कोर खड़ा कर दिया. पाकिस्तान की टीम ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 44 रन बनाए थे और बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ा. अब बारिश के बाद अगर मैच शुरू होता है तो मुकाबले का नतीजा आने के लिए कम से कम 20 ओवर होना जरूरी है. पाकिस्तान के सामने 200 रन का विशाल लक्ष्य होगा.
20 ओवर के मुताबिक पाकिस्तान की हार तय
11 ओवर में पाकिस्तान की टीम ने 2 विकेट पर 44 रन बनाए हैं. आगे के 9 ओवर यानी 54 गेंद पर टीम को अपना स्कोर 200 रन तक पहुंचाना है. यानी आगे के बचे गेंद पर 156 रन का स्कोर बनाना है. यह नामुमकिन जैसा ही लक्ष्य है.
.
Tags: Asia cup, India Vs Pakistan
FIRST PUBLISHED : September 11, 2023, 21:06 IST
[ad_2]
Source link