Home Sports IND vs PAK: कोहली और राहुल की पार्टनरशिप ने तोड़ा 11 साल पुराना रिकॉर्ड, एशिया कप में रचा इतिहास

IND vs PAK: कोहली और राहुल की पार्टनरशिप ने तोड़ा 11 साल पुराना रिकॉर्ड, एशिया कप में रचा इतिहास

0
IND vs PAK: कोहली और राहुल की पार्टनरशिप ने तोड़ा 11 साल पुराना रिकॉर्ड, एशिया कप में रचा इतिहास

[ad_1]

Asia Cup 2023: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल ने मिलकर एशिया कप में 11 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. एशिया कप 2023 के सुपर-4 मैच में सोमवार को विराट कोहली और केएल राहुल के बीच 233 रनों की अटूट साझेदारी से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 विकेट पर 356 रन बनाए. विराट कोहली ने अपने 47वें शतक के दौरान 94 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 122 रन बनाए. विराट कोहली और केएल राहुल ने डेथ ओवरों में आक्रामक रुख अपनाया.

कोहली और राहुल की पार्टनरशिप ने तोड़ा 11 साल पुराना रिकॉर्ड

केएल राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में 106 गेंदों पर 111 रनों की नाबाद पारी खेली. केएल राहुल की विस्फोटक पारी में 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. विराट कोहली और केएल राहुल ने मिलकर एशिया कप में 11 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. एशिया कप के इतिहास में इससे पहले कभी भी किसी जोड़ी ने 233 रनों की पार्टनरशिप नहीं की थी. इससे पहले एशिया कप में सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद हफीज और नासिर जमशेद के नाम था. मोहम्मद हफीज और नासिर जमशेद ने एशिया कप 2012 में भारत के खिलाफ मैच में 224 रन जोड़े थे. 

एशिया कप के इतिहास में सबसे बड़ी पार्टनरशिप

1. विराट कोहली और केएल राहुल –  233 रन बनाम पाकिस्तान (साल 2023)

2. मोहम्मद हफीज और नासिर जमशेद –  224 रन बनाम भारत (साल 2012)

3. यूनिस खान और शोएब मलिक –  223 रन बनाम हांगकांग (साल 2004)

4. बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद  –  214 रन बनाम नेपाल (साल 2023)

5. विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे  –  213 रन बनाम बांग्‍लादेश (साल 2014)

राहुल शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखे

बता दें कि सोमवार को भी मुकाबला बारिश के कारण एक घंटा 40 मिनट देर से शुरू हुआ. मैच बहाल होने पर राहुल 17 जबकि कोहली 8 रन से आगे खेलने उतरे. राहुल शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखे. कोहली ने नसीम शाह पर दिन का पहला चौका जड़ा. राहुल ने इफ्तिखार अहमद की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारने के बाद इस स्पिनर के अगले ओवर में ही दो चौके मारे. राहुल ने फहीम अशरफ की गेंद पर एक रन के साथ 60 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. भारत के रनों का दोहरा शतक 33वें ओवर में पूरा हुआ.

राहुल ने 100 गेंदों में शतक पूरा किया

कोहली ने स्ट्राइक रोटेट करने को तरजीह दी और बीच में खराब गेंदों को सबक भी सिखाया. उन्होंने धीमी शुरुआत के बाद लय पकड़ी और शादाब की गेंद पर एक रन के साथ 55 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. कोहली ने 43वें ओवर में इफ्तिखार पर अपना पहला छक्का मारा और फिर इसी ओवर में चौका भी जड़ा. राहुल ने 45वें ओवर में फहीम पर दो चौकों और एक रन के साथ भारत का स्कोर 300 रन तक पहुंचाया. आईपीएल के दौरान जांघ की चोट और फिर ऑपरेशन के बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे राहुल ने नसीम शाह की गेंद पर दो रन के साथ 100 गेंद में शतक पूरा किया. 

कोहली का 84 गेंदों में शतक पूरा

कोहली 98 रन पूरे करते ही वनडे क्रिकेट में 13 हजार रन पूरे करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बने. उनसे पहले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (18426), श्रीलंका के कुमार संगकारा (14234), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (13704) और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (13430) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. कोहली ने भी शाहीन की गेंद पर एक रन के साथ 84 गेंद में अपना 47वां शतक पूरा किया.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here