Home Sports IND vs PAK: रिजर्व-डे पर मैच देखने के लिए नहीं लेना होगा नया टिकट, ACC ने किया बड़ा ऐलान

IND vs PAK: रिजर्व-डे पर मैच देखने के लिए नहीं लेना होगा नया टिकट, ACC ने किया बड़ा ऐलान

0
IND vs PAK: रिजर्व-डे पर मैच देखने के लिए नहीं लेना होगा नया टिकट, ACC ने किया बड़ा ऐलान

[ad_1]

India vs Pakistan, Asia Cup 2023 Reserve Day Tickets : भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच एशिया कप (Asia Cup-2023) के सुपर-4 राउंड का मैच आज 11 सितंबर यानी रिजर्व-डे पर खेला जाएगा. इस मैच के टिकटों को लेकर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया. ये मैच रविवार 10 सितंबर को पूरा नहीं हो सका जिसके लिए रिजर्व-डे रखा गया है. 

रिजर्व-डे को आएगा रिजल्ट?

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप के सुपर-4 (Super-4) राउंड के मुकाबले में भारत और पाकिस्तान 10 सितंबर को आमने-सामने थे लेकिन लगातार बारिश के कारण खेल पूरा नहीं हो सका. इसके चलते मुकाबला रिजर्व-डे तक खिंच गया. अब मैच का नतीजा अब रिजर्व-डे यानी 11 सितंबर को आने की संभावना है. खेल वहीं से शुरू होगा, जहां रोका गया था. 

नहीं लेने होंगे नए टिकट

इस मैच के टिकट को लेकर एसीसी ने बड़ा ऐलान किया है. एसीसी मीडिया के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें लिखा है- हम वहीं से शुरुआत करेंगे, जहां हमने छोड़ा था. प्रतिद्वंद्विता और भी अधिक तीव्रता के साथ फिर से शुरू होगी. उन टिकटों को सुरक्षित रखें और इतिहास रचते देखने के लिए तैयार हो जाएं. दरअसल, स्टेडियम में एंट्री के लिए नए टिकट की जरूरत नहीं है. दर्शक उन्हीं टिकट पर मैच देख सकते हैं, जो उन्होंने 10 सितंबर के लिए खरीदे थे. 

विराट और राहुल उतरेंगे

इस मुकाबले की शुरुआत वहीं से होगी, जहां इसे 10 सितंबर यानी रविवार को बारिश की वजह से रोका गया था. धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए हैं. रिजर्व-डे में भी भारतीय टीम इसी स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी. खेल रुकने के वक्त विराट कोहली 8 और केएल राहुल 17 रन बनाकर क्रीज पर थे. यही दोनों बल्लेबाज 11 सितंबर को बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here