Home Sports पाकिस्तान को पानी-पानी करने के बाद टीम इंडिया की पूल पार्टी, विराट हुए शर्टलेस

पाकिस्तान को पानी-पानी करने के बाद टीम इंडिया की पूल पार्टी, विराट हुए शर्टलेस

0
पाकिस्तान को पानी-पानी करने के बाद टीम इंडिया की पूल पार्टी, विराट हुए शर्टलेस

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप में हराया
पाकिस्तान पर जीत का टीम इंडिया ने जमकर जश्न मनाया

नई दिल्ली. एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड के सभी बड़े मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चारों खाने चित किया. गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान पर भारी पड़ी. भारत के टॉप-4 बल्लेबाजों का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ जमकर बोला. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत करते हुए दमदार फिफ्टी ठोकी तो उसे विराट कोहली और केएल राहुल ने शतक ठोककर अंजाम तक पहुंचाया. भारत के 356 रन के जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर ही खेल पाई और 228 रन के अंतर से हार गई. अब जब जीत इतनी बड़ी थी तो उसका जश्न भी जमकर ही मनाया जाना चाहिए था तो टीम इंडिया ने ऐसा ही कुछ किया.

बीसीसीआई ने पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत के बाद एक वीडियो शेयर किया है. इसमें भारतीय खिलाड़ी केक से मुंह मीठा करने के बाद स्वीमिंग पूल में मस्ती करते नजर आ रहे हैं. विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने तो आधी रात को ही पूल में जमकर ठुमके लगाए और रोहित शर्मा भी खुद को भांगड़ा करने से नहीं रोक पाए.

IND vs SL: 16 घंटे में दूसरा मैच खेलेगी टीम इंडिया, जीत के 2 हीरो बाहर बैठेंगे? रोहित लेंगे मुश्किल फैसला

दरअसल, भारत को पाकिस्तान को हराने के अगले ही दिन यानी आज श्रीलंका से भिड़ना था. ऐसे में थकान मिटाने और अच्छी रिकवरी के लिहाज से भारतीय टीम ने पूल सेशन में हिस्सा लिया. ताकि लंका फतह के लिए उतरें तो जोश में कोई कमी ना रहे. क्योंकि भारत और पाकिस्तान के मैच में बारिश के कारण खलल पैदा हुआ था और 10 सितंबर (रविवार) के बजाए मैच रिजर्व-डे यानी सोमवार को पूरा हुआ. यानी टीम इंडिया को दो दिन मैदान में रहना पड़ा. ऐसे में खिलाड़ियों पर थकान हावी ना लो. इसलिए भारतीय खिलाड़ियों ने आधी रात को पूल में छलांग लगा दी. शुभमन गिल भी पूल में मजे करते नजर आए.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Ravindra jadeja, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here