Home World Watch: शराब की बाढ़ में डूबा शहर, 20 लाख लीटर से ज्यादा रेड वाइन सड़कों पर बही

Watch: शराब की बाढ़ में डूबा शहर, 20 लाख लीटर से ज्यादा रेड वाइन सड़कों पर बही

0
Watch: शराब की बाढ़ में डूबा शहर, 20 लाख लीटर से ज्यादा रेड वाइन सड़कों पर बही

[ad_1]

World News in Hindi: शहर की सड़कों पर बारिश के पानी की बाढ़ आते तो आपने कई बार देखी होगी लेकिन जरा सोचिए अगर आपके शहर के रास्ते शराब में डूब जाए तो आपको कैसा लगेगा. अगर आपको लगता है कि ऐसा कभी नहीं हो सकता तो आपकतो पुर्तगाल में साओ लोरेंको डी बैरो शहर की एक खबर जाननी चाहिए. यहां निवासी रविवार को उस समय हैरान रह गए जब छोटे शहर की सड़कों पर रेड वाइन की नदी बहने लगी.

रिपोर्टों में कहा गया कि लाखों लीटर शराब कस्बे की एक पहाड़ी से नीचे बहकर सड़कों पर आ गई. वायरल वीडियो में शहर की गलियों में शराब की अंतहीन नदी बहती हुई दिखाई देती है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोट के अनुसार, रहस्यमयी वाइन नदी की उत्पत्ति शहर की एक डिस्टिलरी से हुई थी, जहां 2 मिलियन (20 लाख) लीटर से अधिक रेड वाइन के बैरल वाले टैंक अप्रत्याशित रूप से फट गए.

 

बड़े पैमाने पर रिसाव, जो एक ओलंपिक आकार के स्विमिंग पूल को भर सकता था, ने एक पर्यावरणीय चेतावनी भी बढ़ा दी क्योंकि शराब की नदी पास की एक वास्तविक नदी की ओर बह रही थी.

अधिकारिों ने शराब की बाढ़ नदी से दूर मोड़ा
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक इसके बाद अधिकारी हरकत में आए और शराब को उसके रास्ते में रोकने की कोशिश करने लगे, इससे पहले कि यह सचमुच सर्टिमा नदी को शराब में न बदल दे. अनादिया अग्निशमन विभाग ने बाढ़ को रोक दिया और इसे नदी से दूर मोड़ दिया, जहां से यह पास के खेत में चली गई.

अग्निशामकों ने कहा कि डिस्टिलरी के पास एक घर के तहखाने में शराब भर गई थी.

लेविरा डिस्टिलरी ने मांगी माफी
लेविरा डिस्टिलरी ने इस विचित्र घटना के लिए माफी मांगी है और उसने शहर में शराब की वजह से हुए नुकसान की भरपाई और सफाई की व्यवस्था करने की भी बात कही. डिस्टिलरी ने एक बयान में कहा, ‘हम सफाई और क्षति की मरम्मत से जुड़ी लागतों की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं, टीमें तुरंत ऐसा करती हैं.

(फोटो- साभार: @Boyzbot1)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here