Home Breaking News अनंतनाग मुठभेड़: कोकरनाग में फिर गोलाबारी, पैरा कमांडो भी मैदान में, उजैर खान समेत दो आतंकी निशाने पर

अनंतनाग मुठभेड़: कोकरनाग में फिर गोलाबारी, पैरा कमांडो भी मैदान में, उजैर खान समेत दो आतंकी निशाने पर

0
अनंतनाग मुठभेड़: कोकरनाग में फिर गोलाबारी, पैरा कमांडो भी मैदान में, उजैर खान समेत दो आतंकी निशाने पर

[ad_1]

Anantnag Encounter: Second day of encounter in Kokarnag police, army resume operation

अनंतनाग में मुठभेड़
– फोटो : अर्शिद मीर

विस्तार


दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में गुरुवार को दूसरे दिन एक बार फिर सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इलाके में छिपे आतंकियों के खात्मे के लिए पैरा कमांडो भी मैदान में उतारे गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके में उजैर खान समेत दो आतंकियों को घेरा गया है। दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर गोलीबारी शुरू हो गई है। 

 

बुधवार को यहां मुठभेड़ के दौरान सेना के एक कर्नल सहित तीन सुरक्षा बल के अधिकारी शहीद हो गए। कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद तीनों ने वीरगति को प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें- J&K: कुलगाम के आतंकियों के ग्रुप के ही कोकरनाग में होने का शक, इनमें पाकिस्तानी भी, सवा माह में छह बलिदान

अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने अनंतनाग के कोकरनाग के हलूरा गंडूल इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी तो वहां पहले से छिपे हुए आतंकवादियों ने बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी के दौरान सेना के एक अधिकारी और एक पुलिस अधिकारी को गोली लग गई। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

ये भी पढ़ें- हुमायूं भट: भर आई हर आंखें… DSP को राजकीय सम्मान के साथ दी आखिरी विदाई, उपराज्यपाल ने भी दी श्रद्धांजलि    

ये भी पढ़ें- राजोरी मुठभेड़: शहीद रवि की दिसंबर में थी शादी, घर में चल रही थीं तैयारियां, अब हर आंख नम; अंतिम विदाई आज

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here