Home Breaking News Jawan: शाहरुख ने ‘फौजी’ बनकर हर बार भेदा सफलता का चक्रव्यूह, इन फिल्मों में दिखा चुके वर्दी का रुआब

Jawan: शाहरुख ने ‘फौजी’ बनकर हर बार भेदा सफलता का चक्रव्यूह, इन फिल्मों में दिखा चुके वर्दी का रुआब

0
Jawan: शाहरुख ने ‘फौजी’ बनकर हर बार भेदा सफलता का चक्रव्यूह, इन फिल्मों में दिखा चुके वर्दी का रुआब

[ad_1]

साल 1989 में अभिनेता शाहरुख खान ने धारावाहिक ‘फौजी’ में लेफ्टिनेंट अभिमन्यु राय की भूमिका के साथ छोटे परदे पर डेब्यू किया। सीरियल हिट रहा। इसके 34 साल बाद वह बड़े परदे पर फिर से फौजी के रूप में लौटे हैं। इस बार कमांडो विक्रम सिंह राठौड़ बनकर। इसके अलावा भी वह बीच बीच में फौजी अफसर के किरदार करते रहे हैं। देखा यही गया है कि जब भी सिनेमा में भारतीय सेना और सैनिकों के पराक्रम की गाथा को करीने से दिखाया गया है, दर्शकों ने ऐसी फिल्मों को खूब पसंद किया है। आइए जानते हैं शाहरुख खान के बड़े परदे पर फौजी सफर के बारे में..



जवान  (7 सितंबर  2023)

फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान ने भारतीय सेना में एक कमांडो विक्रम सिंह राठौड़ की भूमिका निभाई है जो 40 भारतीय सैनिकों पर हमला करने और उन्हें मारने के लिए जिम्मेदार आतंकवादी समूह की तलाश के लिए एक ऑपरेशन पर निकलता है। लेकिन उसे देशद्रोही साबित करके मार दिया जाता है। विक्रम सिंह राठौड़ की पत्नी को फांसी की सजा दे दी जाती है। मगर विक्रम सिंह राठौर बच जाता है। उसकी याददाश्त जा चुकी उसका बेटा आजाद बड़ा होने के बाद किस तरह से अपने पिता को देशभक्त साबित करता है। इसी के इर्द  गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान ने बाप बेटे -की दोहरी भूमिका निभाई है। 


जब तक है जान (13 नवंबर 2012)

फिल्म ‘जब तक है जान’ में शाहरुख खान ने भारतीय सेना के मेजर समर आनंद का किरदार निभाया था, जो बिना किसी डर या अपनी सुरक्षा की परवाह किए, एक बम को निष्क्रिय कर देता है। एक और घटना में मेजर समर  डिस्कवरी चैनल के लिए काम करने वाली अकीरा राय को लद्दाख में पेंगोंग झील में डूबने से बचा लेता है। समर उसे अपनी जैकेट देता है, और उसे वापस लेने से पहले चला जाता है। अकीरा को जैकेट में एक डायरी मिलती है, जिसे वह पढ़ना  शुरू करती है, तब उसे मेजर समर आनंद के बारे में पता चलता है। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिकाएं थी। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह अंतिम फिल्म है।


मैं हूं ना (30 अप्रैल 2004)

फिल्म ‘मैं हूं ना’ में शाहरुख खान ने मेजर राम प्रसाद शर्मा की भूमिका निभाई थी जो अपने पिता ब्रिगेडियर शेखर शर्मा की अंतिम इच्छा पूरा करने के लिए एक मिशन पर निकलता है। और, एक कॉलेज में छात्र के रूप में अपना एडमिशन लेता है। वहां रखकर मेजर राम प्रसाद शर्मा न सिर्फ अपने मिशन को पूरा करता है। बल्कि अपने पिता की आखिरी इच्छा को पूरी करने के लिए बिखरे हुए परिवार को एक छत के नीचे लाने का प्रयास करता है। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नसीरुद्दीन शाह, सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी, अमृता राव और जायद खान की मुख्य भूमिकाएं थी।

Bambai Meri Jaan Review: जिंदगी पिक्चर है, बेटे का सिक्सर है, और है विलेन को हीरो बनाने का मीठा सा मिक्सचर


वीर जारा (12 नवम्बर 2004)

फिल्म ‘वीर जारा’ यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी वीर और जारा की प्रेम कहानी को दिखाया गया था। इस फिल्म में शाहरुख खान ने भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर वीर प्रताप सिंह की भूमिका निभाई थी जो पाकिस्तान से भारत कीरतपुर साहिब में अपनी दादी की अस्थियां विसर्जित करने आई जारा को तब बचाता है, जब वह पहाड़ों में फंस जाती है। यहां से वीर और जारा की प्रेम कहानी शुरू होती है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और मनोज बाजपेयी की मुख्य भूमिकाएं थी।

RARKPK OTT: ओटीटी पर आ गई ‘रॉकी-रानी की प्रेम कहानी’, जानें कब और कहां देखे रणवीर-आलिया की फिल्म


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here