Home Breaking News निपाह वायरस: ‘संक्रमितों में मृत्यु दर कोरोना से भी बहुत ज्यादा’, आईसीएमआर ने बताया क्या है सरकार की तैयारी

निपाह वायरस: ‘संक्रमितों में मृत्यु दर कोरोना से भी बहुत ज्यादा’, आईसीएमआर ने बताया क्या है सरकार की तैयारी

0
निपाह वायरस: ‘संक्रमितों में मृत्यु दर कोरोना से भी बहुत ज्यादा’, आईसीएमआर ने बताया क्या है सरकार की तैयारी

[ad_1]

Nipah virus mortality rate very high then coronavirus icmr dg concern monoclonal antibody kerala

निपाह वायरस वार्ड
– फोटो : PTI

विस्तार


केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस के संक्रमण से दो लोगों की मौत हो चुकी है और चार अन्य लोग संक्रमित हैं। आईसीएमआर (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) ने भी अब निपाह वायरस के संक्रमण को लेकर चिंता जताई है। आईसीएमआर के डीजी राजीव बहल ने कहा है कि निपाह वायरस में मृत्यु दर 40-70 प्रतिशत के बीच है। आसान भाषा में इसे समझें तो कह सकते हैं कि निपाह वायरस से संक्रमित 100 लोगों में से 40-70 लोगों की जान जाने का खतरा है। राजीव बहल ने कहा कि कोरोना संक्रमण में मृत्यु दर सिर्फ 2-3 प्रतिशत थी। ऐसे में निपाह वायरस के संक्रमण की गंभीरता का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। 

सिर्फ केरल में ही क्यों फैल रहा निपाह का संक्रमण?

राजीव बहल ने कहा कि निपाह संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच में पता चला है कि जिन लोगों में निपाह वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है, वह इसके मरीज के संपर्क में आए थे। अभी तक यह पता नहीं चल पा रहा है कि केरल में ही निपाह वायरस का संक्रमण क्यों फैल रहा है? आईसीएमआर डीजी ने बताया कि अभी उनके पास सिर्फ 10 मरीजों के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडी उपलब्ध है। सरकार ने मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की 20 डोज और मंगवाई हैं। मरीज को वैक्सीन की डोज संक्रमण के शुरुआती समय में दी जाती है। हालांकि अभी तक मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कितनी सटीक है, इसे लेकर परीक्षण चल रहा है। अभी सिर्फ पहले चरण के परीक्षण किए गए हैं। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here