Home Breaking News Rajasthan: पेट्रलियम डीलर एसोसिएशन की हड़ताल स्थगित; सरकार ने हाई पावर कमेटी गठित करने का दिया आश्वासन

Rajasthan: पेट्रलियम डीलर एसोसिएशन की हड़ताल स्थगित; सरकार ने हाई पावर कमेटी गठित करने का दिया आश्वासन

0
Rajasthan: पेट्रलियम डीलर एसोसिएशन की हड़ताल स्थगित; सरकार ने हाई पावर कमेटी गठित करने का दिया आश्वासन

[ad_1]

Strike of Petroleum Dealers Association in Rajasthan postponed

पेट्रलियम डीलर एसोसिएशन की हड़ताल स्थगित।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार


प्रदेश में पिछले तीन दिन से जारी पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल स्थगित हो गई है। प्रदेश के खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और राजस्थान पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी के बीच शुक्रवार को हुई वार्ता के बाद पेट्रोल पंप की अनिश्चितकालीन हड़ताल 10 दिन के लिए स्थगित कर दी गई है।

 

राज्य सरकार की ओर से खाद्य व आपूर्ति मंत्री खाचरियावास ने पेट्रोल पंप एसोसिएशन को वार्ता में आश्वस्त किया है कि एक हाई पावर कमेटी का गठन किया जाएगा और कमेटी प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर लग रहे वैट और टैक्स की समीक्षा कर उचित सिफारिश देगी। कमेटी की अनुशंसा पर राज्य सरकार निर्णय करेगी।

राजस्थान के 6700 पेट्रोल पंप हड़ताल के चलते बंद थे। इन पंपों से किसी को भी पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा था। ऐसा इसलिए था, क्योंकि राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था, जिसके समर्थन में सभी पंप संचालक उतर आए थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here