Home Breaking News कूनो में चीतों का एक साल: सरकारी रिपोर्ट में दावा- सफल होने की राह पर है चीता प्रोजेक्ट, गिनाई उपलब्धियां

कूनो में चीतों का एक साल: सरकारी रिपोर्ट में दावा- सफल होने की राह पर है चीता प्रोजेक्ट, गिनाई उपलब्धियां

0
कूनो में चीतों का एक साल: सरकारी रिपोर्ट में दावा- सफल होने की राह पर है चीता प्रोजेक्ट, गिनाई उपलब्धियां

[ad_1]

Cheetah project on right path to become successful claim government report kuno national park pm modi

चीता
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारत में चीतों को फिर से बसाने की योजना सफल होती दिख रही है। सरकार की एक रिपोर्ट में  ये दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीता प्रोजेक्ट सफल होने की राह पर है और कम अवधि की सफलता के लिए तय किए गए छह मानदंडों में से चार पूरे हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रोजेक्ट की प्रारंभिक प्रगति उम्मीदों के अनुरूप है। 

चीता प्रोजेक्ट को एक साल पूरा

बता दें कि देश में चीतों की विलुप्ति के कई दशकों के बाद बीते साल फिर से चीतों को बसाने का प्रोजेक्ट शुरू किया गया। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत बीते साल 17 सितंबर को पीएम मोदी ने की थी। प्रधानमंत्री ने नामीबिया से लाए गए चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। उसके बाद से ही दुनियाभर के जंगल विशेषक्ष और पर्यावरविद् इस प्रोजेक्ट पर करीब से नजर रख रहे हैं। अब  प्रोजेक्ट को एक साल पूरा होने पर सरकार की तरफ से एक रिपोर्ट तैयार की गई है। 

छह में से चार मानदंडों पर खरा उतरा प्रोजेक्ट

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि चुनौतियां भी बहुत हैं, लेकिन भारत, नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के अधिकारियों और मैनेजर्स के प्रयासों और तीनों देशों के शीर्ष कार्यालयों के प्रयासों से चीतों को भारत में बसाने का प्रोजेक्ट सफल होने की राह पर है। प्रोजेक्ट की शुरुआत में चीता एक्शन प्लान बनाया गया था। इसके तहत प्रोजेक्ट की सफलता के लिए छह मानदंड तय किए गए थे। जिनमें भारत लाए गए चीतों में से 50 प्रतिशत के जीवित रहने, कूनो नेशनल पार्क में होम रेंज स्थापित करने, चीतों का सफल प्रजनन, पैदा हुए शावकों को जीवित रखने जैसे लक्ष्य तय किए गए थे। साथ ही चीतों से समुदाय की आजीविका में योगदान का भी लक्ष्य तय किया गया था।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here