Home Sports पीएम के कहने पर संन्यास से लिया था यू टर्न, अब वनडे सीरीज के लिए टीम में लौटा

पीएम के कहने पर संन्यास से लिया था यू टर्न, अब वनडे सीरीज के लिए टीम में लौटा

0
पीएम के कहने पर संन्यास से लिया था यू टर्न, अब वनडे सीरीज के लिए टीम में लौटा

[ad_1]

हाइलाइट्स

गुस्से में वनडे से किया था संन्यास का ऐलान
पीएम के कहने पर संन्यास से ली थी वापसी

ढाका. अनुभवी सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) और हरफनमौला महमूदुल्लाह की न्यूजीलैंड (BAN vs NZ) के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. अनुभवी ऑलराउंडर महमूदुल्लाह को खराब फॉर्म के कारण मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था जबकि तमीम पीठ की चोट से परेशान थे.

हरफनमौला सौम्य सरकार (Saumya Sarkar) और विकेटकीपर नुरुल हसन की भी टीम में वापसी हुई, लेकिन कप्तान शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम और मेहदी हसन के साथ  तस्कीन अहमद, हसन महमूद और शरीफुल इस्लाम की तेज गेंदबाजी तिकड़ी को विश्राम दिया गया है. शाकिब की गैरमौजूदगी में लिटन दास टीम की कमान संभालेंगे. एशिया कप टीम का हिस्सा रहे नईम शेख, अफीफ हुसैन और शमीम हुसैन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच 21, 23 और 26 सितंबर को मीरपुर में होंगे.

Asian Games: भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, खूंखार गेंदबाज हुआ चोटिल, बंगाल के पेसर की लगी लॉटरी

‘अलग थलग पड़ गए हैं कप्तान…’ बाबर आजम- शाहीन फरीदी के बीच तीखी बहस! पाकिस्तानी दिग्गज ने फोड़ा बम

पीएम के कहने पर संन्यास से की वापसी 

इससे पहले तमीम इकबाल ने पिछले दिनों वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था. उन्होंने आनन फानन में वनडे से संन्यास की भी घोषणा कर दी थी लेकिन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के कहने पर उन्होंने संन्यास से यू टर्न ले लिया था.

बांग्लादेश टीम (पहले और दूसरे वनडे के लिए): लिटन दास (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, अनामुल हक, तौहीद हृदय, महमूदुल्लाह, नुरुल हसन, महेदी हसन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तनजीद हसन तमीम, जाकिर हसन, रिशाद हुसैन और सैयद खालिद अहमद.

Tags: Bangladesh, Mahmudullah, Tamim Iqbal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here