[ad_1]
Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के ड्राइवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला पर थूकता नजर आ रहा है. हैरानी की बात है कि उस वक्त गाड़ी में नवाज शरीफ भी मौजूद थे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के मुताबिक, एक महिला ने उनकी कार रोकी असहज करने वाली टिप्पणी की, जिसके बाद ड्राइवर ने महिला पर थूक दिया.
यह वीडियो कई सोशल मीडिया साइटों के अलावा पाकिस्तानी सोशल मीडिया चर्चा मंच सियासत डॉट पीके पर भी शेयर किया गया है. वीडियो के मुताबिक, महिला ने उस कार की तरफ हाथ हिलाकर रोकने को कहा, जिसमें नवाज शरीफ आगे की सीट पर बैठे थे. कार रुक गई और ड्राइवर ने खिड़की से सिर निकाला. महिला अपने मोबाइल फोन पर घटना को रिकॉर्ड कर रही थी, उसने कथित तौर पर नवाज शरीफ से पूछा कि क्या वह भ्रष्ट हैं? इसके बाद ड्राइवर ने महिला के चेहरे पर थूक दिया और खिड़की का शीशा चढ़ाकर चलता बना गया.
Nawaz Sharif’s driver spits on the face of a journalist who asked a question!
None of the liberals, intellectuals or feminists will speak against it.Sick of this selective morality!!
Disgusting pic.twitter.com/fsKdgVu5vm
— Dr Fatima K – PTI (@p4pakipower1) September 16, 2023
यह घटना कथित तौर पर शनिवार (16 सितंबर) को लंदन के हाइड पार्क इलाके में हुई. नवाज शरीफ 2019 में पाकिस्तान छोड़ने के बाद लंदन में रह रहे हैं. नेता 2018 में अल-अजीजिया मिल्स और एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद पाकिस्तान से भाग गए थे. नेता यूनाइटेड किंगडम में निर्वासन में रह रहे हैं.
.
[ad_2]
Source link