Home Breaking News दुखद: ‘3 इडियट्स’ फेम अभिनेता अखिल मिश्रा का निधन, किचन में फिसलकर हुई मौत

दुखद: ‘3 इडियट्स’ फेम अभिनेता अखिल मिश्रा का निधन, किचन में फिसलकर हुई मौत

0
दुखद: ‘3 इडियट्स’ फेम अभिनेता अखिल मिश्रा का निधन, किचन में फिसलकर हुई मौत

[ad_1]

बॉलीवुड जगत से एक दुखद खबर आ रही है। अभिनेता अखिल मिश्रा इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक अभिनेता किचन में काम कर रहे थे और अचानक फिसलकर गिरने से उनका निधन हो गया। उनकी उम्र 58 वर्ष थी। आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ में लाइब्रेरियन दुबे का रोल निभाकर अखिल ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी।

हैदराबाद में कर रहे थे शूटिंग

अखिल के परिवार में उनकी पत्नी सुजैन बर्नर्ट हैं, जो एक जर्मन एक्ट्रेस हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस वक्त अखिल का निधन हुआ उनकी पत्नी  सुजैन बर्नर्ट फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में हैदराबाद में थीं। पति के गुजरने की खबर पाते ही वह आनन-फानन में वापस लौट आईं। फिलहाल एक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अखिल के निधन से पूरा परिवार गमगीन है। पत्नी सुजैन का कहना है, ‘मेरे जीवनसाथी नहीं रहे। मेरा बिल्कुल टूट गई हूं।’

Bhagwan Bharose: ‘भगवान भरोसे’ के साथ निर्देशक बने शिलादित्य बोरा, श्रीराम राघवन ने साझा किया फिल्म का पोस्टर

टीवी शो में भी किया काम

अखिल मिश्रा के अचानक निधन की खबर से इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई है। फैंस इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि अखिल ने फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे पर भी काम किया। उतरन, उड़ान, सीआईडी, श्रीमान श्रीमती और हातिम जैसे कई लोकप्रिय शो में वह नजर आए। फिल्मों की बात करें तो अखिल ने ‘डॉन’, ‘गांधी’, ‘माई फादर’, ‘शिखर’, ‘कमला की मौत’,’ वेल डन अब्बा’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार अदा कर दर्शकों के बीच पहचान बनाई।

Nussrat Jahan: ईडी ने नुसरत जहां से मांगे अतरिक्त दस्तावेज, फ्लैट देने का वादा कर धोखाधड़ी करने का है आरोप

लाइब्रेरियन के रोल से मिली खास पहचान

फिल्म ‘3 इडियट्स’ में लाइब्रेरियन दुबे के रोल से अखिल को खास पहचान मिला। बेशक फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन इसने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा। पर्सनल लाइफ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक अखिल ने तीन फरवरी 2009 को जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट से शादी की थी। बाद में उन्होंने 30 सितंबर, 2011 को सुजैन से एक पारंपरिक समारोह में शादी की। 

Jaane Jaan Review: जयदीप अहलावत की जबर्दस्त अदाकारी पर टिकी ‘जाने जां’, ये कलाकार बने फिल्म की कमजोर कड़ी

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here